Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक हुई खत्म, इन फैसलों पर लगी मुहर, देखें लाइव

Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक हुई खत्म, इन फैसलों पर लगी मुहर, देखें लाइव

Mohan Cabinet ke Faisle: मोहन कैबिनेट की अहम बैठक हुई खत्म, इन फैसलों पर लगी मुहर, देखें लाइव

Mohan Cabinet ke Faisle/Image Source: Mohan Yadav

Modified Date: March 10, 2026 / 01:13 pm IST
Published Date: March 10, 2026 1:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गेहूं पर ₹40 और उड़द पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस का निर्णय
  • सात विभागों की योजनाओं को निरंतर जारी रखने की मंजूरी
  • UPSC टॉपर्स को कैबिनेट की ओर से शुभकामनाएं दी गईं

भोपाल: Mohan Cabinet ke Faisle मध्यप्रदेश में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। प्रदेश के MSME मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने फैसलों की जानकारी दी है। बैठक में UPSC एग्जाम में जो 10 टॉपर्स आएं है उसमें दो एमपी के हैं उन्हें कैबिनेट ने शुभकामनाएं दी हैं।

Mohan Cabinet Meeting Today जिसके बाद गेहूं ऊपार्जन के लिए 40 रु किसानों को बोनस देने का निर्णय लिया हैं। उडद पर 600 रु प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लिया हैं। किसान को उनकी उपज का पूरा मूल्य मिले यह सरकार की प्राथमिकता हैं।

कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

इसके अलावा बैठक में सात विभागों की विभिन्न योजनाओं को निरंतर जारी रखने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी है। ऊर्जा विभाग की RDSS योजना को मंजूरी दी गई है। साथ ही इसके अलावा वित्त विभाग से जुड़े पब्लिक फंडिंग को निरंतर बनाए रखने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। वहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत परिसंपत्तियों की मरम्मत और रखरखाव सहित अन्य सात योजनाओं को भी जारी रखने की मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री यंग इंटर्नस फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम की शुरुआत

अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के माध्यम से इस योजना का संचालन किया जाएगा।हर ब्लाक में 15 युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। इससे वो सरकार की योजनाओं का जमीन स्तर का इम्पेक्ट और उसकी कठनाईयों को जानकारी एकत्रित करेंगे। 4165 युवा इंटर्न के रुम में काम करेंगे। 10 हजार रु का मानदेय प्रति युवाओं को दिया जाएगा।

देखें लाइव

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।