BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CM Dr. Mohan Yadav Live : मोहन सरकार का 1 साल पूरा.. कैसा रहा कार्यकाल? मुख्यमंत्री ने जनता के सामने रखा रिपोर्ट कार्ड

CM Dr. Mohan Yadav Live : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार को 13 दिसंबर को एक साल पूरा हो रहा है। Latest MP News Today in Hindi

CM Dr. Mohan Yadav Live | Source : IBC24

CM Dr. Mohan Yadav Live | Source : IBC24

Shyam Dwivedi
Published: 12 Dec 2024 | 12:57 pmModified: 12 Dec 2024 | 1:30 pm

भोपाल। CM Dr. Mohan Yadav Live : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार को 13 दिसंबर को एक साल पूरा हो रहा है। इस मौके पर मिंटो हॉल में सीएम डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक साल का ​रिपोर्ट कार्ड पेश किया। सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को सरकार के कामकाज से रूबरू कराया और एक साल की अपनी उप​लब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे पत्रकार वार्ता में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल,जनसंपर्क आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े की मौजूदगी रही।

read more : Giriraj Singh on Judge Shekhar Yadav Statement : जज शेखर यादव के बयान पर मचा बवाल.. महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा विपक्ष, सामने आया केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान 

नदी जोड़ो प्रोजेक्ट की दी जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज नगरीय निकाय के 7 पार्षदों के उपचुनाव के रिजल्ट आए है 6 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। केन बेतवा परियोजना को हमने गंभीरता से लिया। सिर्फ 10% राशि एमपी और यूपी की लगेगी बाकी 90% राशि केंद्र सरकार देगी। अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन 25 दिसंबर को उनका नदी जोड़ो का सपना साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी छतरपुर में दोपहर 1 बजे भूमिपूजन करेंगे। इस परियोजना से यूपी और एमपी के बुंदेलखंड के 11 जिले सिंचित होंगे।

 

पार्वती कालीसिंध परियोजना को हमारी सरकार ने राजस्थान सरकार के साथ चर्चा कर केंद्र सरकार के सहयोग से शुरू कर रहे है। हम अपने राज्य की अंदर की नदियों को जोड़ने के प्रोजेक्ट का काम कर रहे है। हम शिप्रा जी के पानी को संगृहीत कर रहे है। अब सिंहस्थ में शिप्रा जी के पानी से ही स्नान होगा। यह प्रोजेक्ट हम तैयार कर रहे है।

 

सीएम ने आगे कहा कि हुकुमचंद मिल के विवाद को हमने 10 दिन में सुलझाया और मिल मजदूरों को लाभ पहुंचाया। हमने पॉलिसी बनाई ऐसे कोई विवाद हो तो हमारी सरकार उन उलझे मसलों को सुलझाएगी। हमने विश्वविद्यालयों में कुलपति को कुलगुरु नाम दिया। रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव से चार लाख करोड़ के निवेश में लाखों युवाओं को रोजगार देंगे।

कॉलेजों में छात्रों के लिए सुविधाएं

55 जिलों में 55 PM एक्सीलेंस कॉलेज खोले उन कॉलेजों में छात्रों के लिए परिवहन की सुविधा दी है। हमने BSc एग्रीकल्चर को सभी विश्वविद्यालयों में चालू किया है। हमने डेरी कोर्स को जबलपुर से अलग अलग कॉलेजों विश्वविद्यालयों में लेकर गए रोजगार परख कोर्स शुरू किए। विद्यार्थियों की अंकसूची,ट्रांसफर सर्टिफिकेट डिजी लॉकर व्यवस्था से सभी विश्वविद्यालय में लागू किया है।

महिलाओं के लिए सरकार का काम

सीएम ने महिलाओं के लिए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि महिलाओं को 33% आरक्षण, लाड़ली बहनों को अब तक 19 लाख 212 करोड़ रु ट्रांसफर कर चुके है। हर महीने राशि ट्रांसफर हो रही है। लाड़ली बहनों को रसोई गैस योजना की राशि ट्रांसफर हो रही है।

संभाग स्तरीय रीजनल समिट

वर्ष 2025उद्योग वर्ष के रूप से मनाना तय किया है अभी संभाग स्तर पर रीजनल समिट कर रहे है उसके बाद हम जिलों में करेंगे। अगले महीने 7 जनवरी को हम शहडोल में रीजनल समिट कर रहे है फरवरी में पहली बार भोपाल में ग्लोबर इन्वेस्टर समिट करेंगे। भोपाल में ग्लोबल इंडस्ट्री कॉनक्लेव 24 फरवरी को होगा,इसमें प्रधानमंत्री शामिल होंगे।

भगवान कृष्ण के स्थानों को तीर्थ बनाने का काम

राम वन पथ गमन पर भी काम कर रहे है तो भगवान श्री कृष्ण के कृष्ण पाथेय पर भी कर रहे है। मप्र में भगवान कृष्ण के स्थानों को तीर्थ बनाकर उन्हें विकसित कर रहे है। उज्जैन का संदीपनी आश्रम हो जानापाव हो या फिर अन्य स्थान सभी को विकसित कर रहे है। भगवान उज्जैन नहीं आते तो क्या भागवत गीता हमको मिलती। हमने लाउडस्पीकर को लेकर काम किया,खुले में मांस बिक्री को रोका है।

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में उपलब्धियां

हमने स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक किया आज हमारे 17 सरकारी और 13 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज है और आने वाले समय में 51 मेडिकल कॉलेज प्रदेश में हो जाएंगे पहला राज्य एमपी है जो बड़ी तेजी से मेडिकल कॉलेज बना रहा है। 5 आयुर्वेदिक कॉलेज इस वर्ष शुरू हो रहे है। 7 आयुर्वेदिक कॉलेज अगले वर्ष शुरू होंगे। हमने एयर एंबुलेश सेवा शुरू की। मप्र 4 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला राज्य बना है।

टाइगर रिजर्व पार्क पर सीएम का बयान

सीएम ने आगे कहा कि रातापानी टाइगर रिजर्व बन गया है देश के किसी राज्य की पहली राजधानी भोपाल होगी जो टाइगर रिजर्व के इतने नजदीक है। हाथ हमारे यहां बस रहे है ,मैं जनवरी में असम के काजीरंगा पार्क जाने वाला हूं वहां जाकर देखूंगा जैसे वन्य प्राणी वहां रहते है और हमारे राज्य में कैसे उन्हें लागू करें। हमने ई वारंट व्यवस्था लागू की,डिजिटल अरेस्ट में हमने तत्काल निराकरण का प्रयास किया है। हमने जिलों की सीमा निर्धारण के लिए आयोग का गठन किया है। एक साल में सबसे ज्यादा धार्मिक पर्यटन के लिए पर्यटक मप्र और उज्जैन में आए है,यह देश में सर्वाधिक है।

सीएम ने दी मेट्रो योजना की जानकारी

सीएम ने मेट्रो योजना की जानकारी देते हुए बताया कि वंदे मेट्रो चलाने के लिए हम रेल मंत्रालय से चर्चा करेंगे।इंदौर मनमाड़ रेल लाइन से बहुत फायदा होगा। हम अपने मंत्रालय में एक रेलवे से जुड़े कार्यों के लिए एक OSD की नियुक्ति करेंगे। जनकल्याण पर्व हम एक पखवाड़े तक मना रहे है जनकल्याण अभियान हमारा 26 जनवरी तक चलेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=6ecFceVXFqM

छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय 

मध्यप्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने पर आपकी राय

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Mohan government completes one year.. how was the tenure? Chief Minister presented the year's work before the public

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am