Morena News: रेत माफिया के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मामले में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर भारी मात्रा में हथियार किए जब्त

Morena News: रेत माफिया के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मामले में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर भारी मात्रा में हथियार किए जब्त

Morena News: रेत माफिया के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मामले में पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर भारी मात्रा में हथियार किए जब्त

Morena News

Modified Date: January 31, 2024 / 03:17 pm IST
Published Date: January 31, 2024 3:17 pm IST

मुरैना। Morena News:  मुरैना जिले के चिन्नौंनी थाना क्षेत्र में मुरैना और राजस्थान के रेत माफिया के बीच जमकर गोलीबारी हुई, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस दौरान अनेक ट्रैक्टर ट्रॉलियों के टायर गोली मारकर फोड़ दिए गए। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने मुरैना के कुछ आरोपियों के घर छापमार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं,तो वहीं एक टैक्टर ट्राली भी पकड़ी है। मामले में पुलिस द्वारा चार आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इसलिए इस घटना की किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की, लेकिन फायरिंग के चलते ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

Read More: Deal With Toxicity: ऑफिस के टॉक्सिक लोगों से पड़ गया है पाला.. तो ऐसे करें हैंडल, बस अपनाएं ये 4 स्ट्रेटजी और रहें बिंदास

अवैध तरीके से हो रहा था रेत का परिवहन

पुलिस ने इस फायरिंग को लेकर बदमाशों के बारे में पता किया तो चार बदमाशों का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग में शामिल उदयपुरा के एक बदमाश के यहां दबिश दी तो उसके घर से अवैध हथियारों का जखीरा बक्से में रखा मिला था। पुलिस ने मौके से तीन अधिया बंदूक व दो कट्टे सहित लगभग 36 जिंदा व 17 चले हुए कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। दबिश का बदमाश का पता चलते ही बदमाश फरार हो गएय़। अब पुलिस इन चारों बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक खेड़ाकला गांव के पास बदमाशों ने लगभग आधा दर्जन ट्रैक्टरों को रोक लिया था जिनसे टेरर टैक्स की मांग की। यहां अवैध तरीके से यह ट्रैक्टर रेत का परिवहन करते हैं। फायरिंग कर बदमाशों ने इनके टायर भी फोड़ दिए।

Read More: Morena Crime News: बच्चों के आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

बता दें कि गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को चले हुए राउंड तक नहीं मिले। शातिर बदमाश खाली खोके भी समेट कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घर में जाकर बक्सों की तलाशी ली तो एक बक्से में से तीन 315 बोर की अधिया बंदूक व एक 12 बोर का कट्टा व एक 315 बोर का कट्टे रखे मिले। इसके साथ ही चार राउंड 12 बोर के, 32 राउंड 315 बोर के व 17 चले हुए राउंड बरामद किए गए।

Read More: IT Raid at Amarjeet Bhagat’s PA House: पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बाद अब पीए के घर आईटी की दबिश, बलरामपुर स्थित आवास में हो रही तलाशी 

Morena News:  वहीं पुलिस ने रेत से भरे हुए ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया है। पुलिस की दबिश के बाद खिल्लो के तीन साथी बनिया गुर्जर, प्रदीप गुर्जर व संजय सिकरवार भी फरार हो गए है जिनकी पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है। बताया जाता है कि आरोपियों पर कई अपराध है,जिनका रिकार्ड भी पुलिस अब खंगाल रही है। पुलिस राजस्थान के बदमाशों की भी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि राजस्थान की एक दर्जन से अधिक बदमाश रेत माफिया के साथ मिलकर रेत का अवैध उत्खनन करने में जुटे हुए हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में