Reported By: Devendra Kumar Raidas
,MP Board Result Toppers List | Photo Credit: IBC24
मंडला: MP Board Result Toppers List आज घोषित हुए 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मंडला की होनहार बेटी कृति साहू ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया हैं। कृति ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।
MP Board 12th merit list 2026 बता दें कि गणित विषय की छात्रा कृति का यह सफर आसान नहीं था। वे एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं, जहां पढ़ाई जारी रखना भी एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन कृति ने हालातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
इस सफलता की कहानी में एक अहम भूमिका रही भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा की, जिन्होंने कृति की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसकी स्कूल फीस लगातार भरवाई और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आज कृति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके परिजन, स्कूल स्टाफ और पूरा मंडला जिला गर्व महसूस कर रहा है।
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in