MP Board Result Toppers List: घर की आर्थिक स्थिति थी कमजोर..भाजपा नेता ने भरी स्कूल की फीस, अब पूरे जिले का नाम किया रोशन, जानिए कृति साहू की सफलता की कहानी
MP Board Result Toppers List: घर की आर्थिक स्थिति थी कमजोर..भाजपा नेता ने भरी स्कूल की फीस, अब पूरे जिले का नाम किया रोशन, जानिए कृति साहू की सफलता की कहानी
MP Board Result Toppers List | Photo Credit: IBC24
- कृति साहू ने 12वीं बोर्ड में 483/500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया
- आर्थिक चुनौतियों के बावजूद मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता पाई
- प्रफुल्ल मिश्रा ने फीस भरकर कृति की पढ़ाई में सहयोग किया
मंडला: MP Board Result Toppers List आज घोषित हुए 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। मंडला की होनहार बेटी कृति साहू ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया हैं। कृति ने 500 में से 483 अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।
MP Board 12th merit list 2026 बता दें कि गणित विषय की छात्रा कृति का यह सफर आसान नहीं था। वे एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती हैं, जहां पढ़ाई जारी रखना भी एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन कृति ने हालातों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया।
इस सफलता की कहानी में एक अहम भूमिका रही भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा की, जिन्होंने कृति की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसकी स्कूल फीस लगातार भरवाई और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आज कृति की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके परिजन, स्कूल स्टाफ और पूरा मंडला जिला गर्व महसूस कर रहा है।
कहां देखें रिजल्ट?
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
कैसे चेक करें MP Board Result 2026 रिजल्ट? (mpresults.nic.in Result 2026)
- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in खोलें।
- अब छात्र 10वीं या 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद छात्र अपना रोल नंबर डालें।
- अब स्टूडेंट्स कैप्चा भरें।
- फिर सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अब आगे आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
इन्हें भी पढ़े:-
- Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इस जिले में दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत
- Vande Bharat IBC24 News: हुमायूं कबीर के वीडियो से मचा भारी सियासी बवाल.. सत्ताधारी नेताओं के जिक्र से उठ रहे सवाल. आप भी देखें
- Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज, टीवी सितारों ने मचाया गदर

Facebook


