MP Budget Session 2026: आज से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा इस दिन पेश करेंगे पेपरलेस बजट

Ads

MP Budget Session 2026: आज से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा इस दिन पेश करेंगे पेपरलेस बजट

  •  
  • Publish Date - February 16, 2026 / 06:28 AM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 07:10 AM IST

MP Budget Session 2026 | Photo Credit: File

HIGHLIGHTS
  • पहली बार बजट पूरी तरह डिजिटल माध्यम से पेश होगा।
  • 12 बैठकों में हजारों प्रश्न और प्रस्तावों पर चर्चा होगी
  • 18 फरवरी को वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करेंगे

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र (MP Budget Session 2026) आज यानी 16 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 6 मार्च तक चलेगा। इस बार का सत्र कई मायनों में खास रहने वाला है। वहीं 18 फरवरी को प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वर्ष 2026-27 का बजट सदन में पेश करेंगे।

MP Budget Session 2026 इस बार का बजट पूरी तरह पेपरलेस होगा और इसे डिजिटल माध्यम से सदन में पेश किया जाएगा। सत्र के दौरान कुल 12 बैठकें होंगी। सत्र में कुल 3478 प्रश्नों के नोटिस, इनमें 1750 तारांकित और 1728 अतारांकित प्रश्न, 236 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 10 स्थगन प्रस्ताव 41 निजी प्रस्ताव और 83 शून्यकाल सूचनाएं भी सदन में प्रस्तुत की जाएंगी। यह मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का 9वां सत्र है।

राज्यपाल के अभिभाषण का होगा सीधा प्रसारण

आपको बता दें कि विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण सुबह 11.05 बजे शुरू होगा। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ यूट्यूब पर भी किया जाएगा। वहीं 18 फरवरी को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बजट भाषण का भी इन्हीं माध्यमों से सीधा प्रसारण किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कब तक चलेगा?

यह सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक चलेगा।

बजट कौन पेश करेगा और कब?

वित्त मंत्री एवं डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा 18 फरवरी को बजट पेश करेंगे।

इस बार बजट की खासियत क्या है?

बजट पूरी तरह पेपरलेस होगा और डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।