MP Congress Candidate 2nd List: आख़िरकार तय हो गये कांग्रेस के 14 उम्मीदवार.. इधर टिकट कटने की आशंका से बैठ गया नेता का दिल, लिखा, ‘खूब सजा मिली मुझे’

MP Congress Candidate 2nd List: आख़िरकार तय हो गये कांग्रेस के 14 उम्मीदवार.. इधर टिकट कटने की आशंका से बैठ गया नेता का दिल, लिखा, ‘खूब सजा मिली मुझे’

MP Congress Candidate 2nd List

Modified Date: March 12, 2024 / 09:53 am IST
Published Date: March 12, 2024 9:53 am IST

भोपाल: कांग्रेस की आज एक और लिस्ट सामने आ सकती हैं। आलाकमान के मंथन के बाद मध्यप्रदेश के 14 सीटों के लिए नाम लगभग तय हो चुके हैं। अब महज ऐलान की औपचारिकता ही शेष हैं। (MP Congress Candidate 2nd List) बताया जा रहा हैं कि पीसीसी नेताओं के वापस लौटते ही एआईसीसी नामों की लिस्ट जारी कर देगी। इस सूची में पार्टी ने एक बार फिर से अपने ज्यादातर पुराने क्षेत्रपों पर ही दांव खेला हैं।

Read More: Raisen Accident News: रायसेन बारात हादसा.. मृतकों को 4-4 लाख रुपये की मदद.. घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता, मंत्री पहुंचे अस्पताल..

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कल बताया था कि बताया कि हमारे लगभग 70 फीसदी सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक मेरे या किसी और के चुनाव लड़ने की बात है तो जो पार्टी फैसला करेगी वो सभी को मान्य होगा, पार्टी जो कहेगी वो करेंगे।

ये हैं 14 सीटों के संभावित उम्मीदवार

  1. रतलाम-झाबुआ – कांतिलाल भूरिया
  2. सिद्धार्थ कुशवाहा -सतना
  3. प्रियव्रत सिंह- राजगढ़
  4. नकुलनाथ – छिंदवाड़ा
  5. भिंड फूल सिंह बरैया
  6. मुरैना पंकज उपाध्याय
  7. राजगढ़ प्रियव्रत सिंह
  8. सीधी कमलेश्वर पटेल
  9. उज्जैन महेश परमार
  10. टीकमगढ़ पंकज अहिरवार
  11. देवास राजेन्द्र मालवीय
  12. बैतूल रामू टेकाम
  13. खरगौन से पोरलाल खरते
  14. मण्डल से ओमकार सिंह मरकाम

Read More: IPS Amresh Mishra News: आईजी अमरेश मिश्रा को दो और बड़ी जिम्मेदारी.. दी गई EOW और ACB की कमान, देर रात जारी हुआ आदेश

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अपने 24 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। पार्टी ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से प्रत्याशी दिया है, (MP Congress Candidate 2nd List) जबकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से टिकट दिया है। वहीं पार्टी का दावा है कि जल्द ही बाकी उम्मीदवारों के नाम का एलान भी कर दिया जाएगा।

देबाशीष जरारिया हुए दुखी

वही भिंड लोकसभा सीट से टिकट की कतार में नजर आने वाले कांग्रेस नेता देबाशीष जरारिया ने टिकट फाइनल होने और खुद के नाम पर सहमति नहीं होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “मध्यम वर्गीय परिवार से होते हुए 5 साल पेट काट कर क्षेत्र में संघर्ष किया। वफादारी, संघर्ष और ईमानदारी की खूब सजा मिली है मुझे।”

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown