Couple Latest Viral Video: कपल ने सरेराह कर दी शराबी की भयंकर कुटाई.. छुड़ाती रही पुलिस, पहले बीवी ने किया हाथ साफ़, अब वायरल हो रहा वीडियो
छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर नशे में धुत व्यक्ति ने दंपति से बेवजह मारपीट और बदतमीजी की। नाराज दंपति ने शराबी की जमकर पिटाई की। पुलिस मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कर मामला शांत कर गई।
Couple Latest Viral Video/ Image Source : IBC24
- छत्रसाल चौराहे पर नशे में धुत व्यक्ति ने दंपति से की मारपीट
- नाराज दंपति ने शराबी को जमकर पीटा
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव कर मामला शांत किया
छतरपुर: Couple Latest Viral Video मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नशे में धुत एक व्यक्ति को पति-पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी। शराबी दंपति से बेवजह मारपीट और बदतमीजी कर रहा था। इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बीच-बचाव करने आई, लेकिन दंपति शराबी को फिर भी पीट रहा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दंपति को शांत कराया।
शराबी ने दंपति से बेवजह की थी मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सिविल लाइन थाना के छत्रसाल चौराहे का है। वहां एक शराबी व्यक्ति चौराहे पर हंगामा कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक दंपति के साथ उसने बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उनके साथ मारपीट पर उतारू हो गया। Couple Latest Viral Video शराबी की इस हरकत से नाराज होकर पति और पत्नी दोनों ने शराबी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक चले इस हंगामे के कारण चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई और लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया।
जाँच में जुटी पुलिस
हंगामे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जाँच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- भारत की पुरुष टीम कोरिया से हारी, महिला टीम हार के बाद खिताब बचाने में नाकाम रही
- भुई के अर्धशतक से बड़े स्कोर की बढ़ रहे आंध्र के खिलाफ मुकेश ने कराई बंगाल की वापसी
- कुलदीप सेन के पांच विकेट से मध्यप्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को 194 रन पर समेटा
- फाइनल से पहले बचपन के कोच ओझा का वाट्सऐप संदेश सूर्यवंशी के लिए ‘कमाल’ कर गया
- मुंबई को 120 रन पर आउट करने के बाद कर्नाटक ने बनाया दबदबा
- झारखंड के आदित्य सिंह ने जड़ा अर्धशतक, पर उत्तराखंड के गेंदबाजों ने दबदबा बनाया

Facebook


