खरगोन। MP Doctor Salary Scam:मध्य प्रदेश से अजब-गजब का मामला सामने आया है, यहां एक सरकारी संविदा डॉक्टर मप्र के तीन जिलों में पदस्थ होकर हर माह तीनों स्थानों से करीब एक लाख 95 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन ले रहा था, और तो और इसकी भनक तीनों ही जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को नहीं लग पाई। मामले का खुलासा तब हुआ जब गत 3 जुलाई 2026 को रीवा लोकायुक्त की टीम ने शहडोल जिले के पीएचसी ऊफरी में पदस्थ संविदा मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेश चंद शर्मा को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया ट्रैप किया था।
5 हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़ाया
MP Doctor Salary Scam शहडोल में 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया संविदा मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर महेश शर्मा खरगोन जिले के केली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी पदस्थ पाया गया। डॉ महेश शर्मा फरवरी 2023 से सेगांव ब्लाक में पदस्थ होना पाया गया है। सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद शहडोल के साथ ही खरगोन और श्योपुर में एक साथ नौकरी करने का खुलासा हुआ है। जिसके बाद खरगोन जिले के सीएमएचओ डाॅ डीएस चौहान ने जाॅच के निर्देश देकर शासन को पत्र लिखा है।
स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
MP Doctor Salary Scam बताया जा रहा है कि संविदा डॉक्टर शर्मा खरगोन जिले के सेगांव ब्लाक के केली में भी पदस्थ था। जहां वह तीनों स्थानों से हर 65-65 रुपए सैलरी ले रहा था और स्वास्थ्य महकमे को पता तक नहीं चला। अब मप्र के तीनों जिलों के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इधर खरगोन सीएमएचओ ने पदस्थापना, उपस्थिति, वेतन भुगतान और अन्य सेवा संबंधी सभी दस्तावेजों के साथ विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के सेगांव बीएमओ को जांच के निर्देश दिए हैं।