मप्र सरकार अपराध नियंत्रण में ‘विफल’, दो अक्टूबर से चलाएंगे ‘बेटी बचाओ’ अभियान : कांग्रेस
मप्र सरकार अपराध नियंत्रण में ‘विफल’, दो अक्टूबर से चलाएंगे ‘बेटी बचाओ’ अभियान : कांग्रेस
भोपाल, एक अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में राज्य सरकार की कथित ‘विफलता’ के खिलाफ महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर से ‘बेटी बचाओ’ अभियान शुरू करेगी। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।
मध्यप्रदेश कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को कहा कि पखवाड़े भर चलने वाले ‘गैर-राजनीतिक’ अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता अपराध की शिकार महिलाओं के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे।
पटवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा सरकार अपने 18 साल के शासन के दौरान महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को नियंत्रित करने में विफल रही है, जिसमें 4.10 लाख से अधिक महिलाएं आपराधिक अत्याचारों का शिकार हुईं।’’
पटवारी ने एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि 2004 से अबतक मध्य प्रदेश में बलात्कार के 65 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक आधिकारिक आंकड़ा है; वास्तविकता इससे कहीं अधिक खराब है”।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में हर 17 मिनट में लड़कियां अपराध का शिकार हो रही हैं। पटवारी ने दावा किया, ‘‘राज्य में औसतन हर घंटे एक लड़की के साथ बलात्कार होता है, जबकि हर तीन घंटे में एक छोटी बच्ची के साथ बलात्कार होता है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के 1.40 लाख से अधिक मामले अभी भी लंबित हैं।’’
पटवारी के अनुसार, अपराध की शिकार महिलाओं की उम्र तीन साल से लेकर 70 साल तक है, जो मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर गंभीर स्थिति का प्रमाण है।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री मोहन यादव (जो राज्य का गृह विभाग भी संभाल रहे हैं) के कार्यकाल के मात्र नौ महीनों में 140 सामूहिक बलात्कार सहित दुष्कर्म के 2,400 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।’’
पटवारी ने कहा कि महिला उपनिरीक्षकों के 47 प्रतिशत पद रिक्त होने के कारण ये मामले जांच के लिए लंबित हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र सरकार के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ नारे पर कटाक्ष करते हुए ‘बेटी बचाओ’ अभियान का विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता शहर और ब्लॉक स्तर पर अपराध की शिकार महिलाओं के परिवारों से मिलेंगे और उन्हें समर्थन देंगे।
पटवारी ने बताया कि दो अक्टूबर को ‘स्पीक-अप’ अभियान आयोजित किया जाएगा, इसके बाद पांच अक्टूबर को जिला स्तर पर युवा कांग्रेस द्वारा मशाल जुलूस और सात अक्टूबर को महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडल मार्च निकाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता आठ अक्टूबर को उपवास रखेंगे और नवरात्रि उत्सव के दौरान एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान ‘कन्या पूजन’ करेंगे। 14 अक्टूबर को राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा और 16 अक्टूबर को भोपाल में उपवास रखा जाएगा।
पटवारी ने बताया, ‘‘अगर कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस मध्यप्रदेश में बंद का आह्वान करेगी।’’
भाषा दिमो
धीरज
धीरज
लेखक के बारे में
Web Title: मप्र सरकार अपराध नियंत्रण में ‘विफल’, दो अक्टूबर से चलाएंगे ‘बेटी बचाओ’ अभियान : कांग्रेस
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am