शह मात The Big Debate: अब किन्नर जिहाद..मध्यप्रदेश में नया फसाद! क्या किन्नर समाज भी मजहबी आधार पर बंट गया?

MP Kinnar Jihad News: अब किन्नर जिहाद..मध्यप्रदेश में नया फसाद! क्या किन्नर समाज भी मजहबी आधार पर बंट गया?

शह मात The Big Debate: अब किन्नर जिहाद..मध्यप्रदेश में नया फसाद! क्या किन्नर समाज भी मजहबी आधार पर बंट गया?

MP Kinnar Jihad News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 11, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: February 11, 2026 12:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में हिंदू किन्नरों ने जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया
  • मुस्लिम गुटों पर कलमा पढ़ाने और मांस खिलाने की धमकी देने का आरोप
  • मुस्लिम गुटों पर कलमा पढ़ाने और मांस खिलाने की धमकी देने का आरोप

भोपाल: MP Kinnar Jihad News भोपाल से सामने आए एक विवाद ने किन्नर समाज के भीतर हलचल मचा दी है। लव जिहाद के बाद अब कुछ किन्नर संगठनों ने “किन्नर जिहाद” जैसे शब्द का इस्तेमाल करते हुए जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए हैं। क्या वाकई किन्नर समाज के भीतर किसी खास वर्ग पर दबाव बनाया जा रहा है? या फिर यह सिर्फ आपसी विवाद है?

MP Kinnar Jihad News भोपाल कलेक्टर कार्यालय के बाहर नारेबाजी और हंगामा करते ये हिंदू किन्नर हैं। जिनका आरोप है कि मुस्लिम गुट उनपर जबरन इस्लाम अपनाने का दबाव डाल रहा है। कलमा पढ़ाने और मांस खिलाने की धमकियां दे रहा है। कलमा पढ़ाने और मांस खिलाने की धमकियां दे रहा है। किन्नर अखाड़ा के संस्थापक ऋषि अजय दास की अगुवाई में किन्नरों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की और ज्ञापन भी सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुस्लिम डेरों में हिंदू किन्नरों को टारगेट किया जा रहा है और मौत के बाद मुस्लिम रीति से दफनाने की साजिश रची जा रही है। हिंदू किन्नरों के आरोप के बाद मध्यप्रदेश में लव जिहाद की तर्ज पर किन्नर जिहाद पर भी फसाद शुुरु हो गया है।

एक तरफ हिंदू किन्नर भोपाल की जानी मानी गुरु सुरैया पर आरोप लगा रही हैं..तो सुरैया हाजी तमाम आरोपों को निराधार बता रही है। फिलहाल दोनों गुट आमने-सामने हैं। एक ओर जबरन धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना के आरोप हैं, तो दूसरी ओर इसे साजिश और वर्चस्व की राजनीति करार दी जा रही है, लेकिन सवाल है कि क्या किन्नर समाज भी मजहबी आधार पर बंट गया है?

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।