Mandla Crime News: आरोपी ने अपने ही दोस्त की मां को बनाया निशाना, घर में घुसकर किया ऐसा काम, महिला की हालत देख पुलिस के भी उड़े होश
Mandla Crime News: आरोपी ने अपने ही दोस्त की मां को बनाया निशाना, घर में घुसकर किया ऐसा काम, महिला की हालत देख पुलिस के भी उड़े होश
Mandla Crime News | Photo Credit: IBC24
- जादू-टोना के शक में महिला की हत्या
- आरोपी ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट
- आरोपी फरार है और तलाश जारी
मंडला: Mandla Crime News मध्यप्रदेश से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से गर्दन और चेहरे पर वार किया। जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी का फैल गई है।
Mandla Crime News मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र का है। जहां जादू टोना के शक में महिला की हत्या की गई है। हैरानी की बात ये है कि आरोपी युवक महिला के बेटे का दोस्त है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान कुल्हाड़ी महिला के गले में ही फंस गई थी, जिससे वारदात की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले ली है और पीएम के लिए भेज दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Gold Silver Price Today: बजट से पहले कीमती धातुओं ने तोड़े रिकॉर्ड! चांदी 26,000 रुपये और सोना 13,000 रुपये सस्ता, अचानक आई गिरावट के बाद ग्राहकों की हो गई चांदी!
- Union Budget 2026 : केंद्रीय बजट से पहले कलाकार ने दीवार पर उकेरी उम्मीदों की तस्वीर, ‘जय जवान-जय किसान’ की कामना
- Union Budget 2026: ‘मैजेंटा’ रंग की रेशमी साड़ी.. हाथ में लाल ‘पाउच’, राष्ट्रपति भवन पहुंची वित्त मंत्री सीतारमण, द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Facebook


