MP Me Monsoon Ki Entry: मानसून से पहले आंधी-बारिश मचाएगी तांडव, 39 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

MP Me Monsoon Ki Entry: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP Me Monsoon Ki Entry: मानसून से पहले आंधी-बारिश मचाएगी तांडव, 39 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

MP Me Monsoon Ki Entry/Photo Credit: AI

Modified Date: June 19, 2026 / 08:15 am IST
Published Date: June 19, 2026 8:15 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश के 39 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
  • प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, 25 जून तक मानसून की एंट्री की संभावना
  • साइक्लोनिक सर्कुलेशन और अन्य मौसमीय सिस्टम के चलते मौसम में बदलाव

MP Me Monsoon Ki Entry: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं अब देश के कई राज्यों में प्री मानसून की भी शुरुआत हो चुकी है। अगर बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां भी अब प्री मानसून (Pre-Monsoon) एक्टिव हो चुका है, लेकिन अब मानसून आने में थोड़ा और समय लग सकता है। कहा जा रहा है कि यहां 25 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने यहां कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

39 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

MP Me Monsoon Ki Entry वहीं, मौसम विभाग ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और आसपास तीन की एक्टिविटी के चलते आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.