MP School Opening News: जुलाई से खुलेंगे स्कूल? नौतपा की तपिश के बीच स्टूडेंट्स के साथ शिक्षकों को भी मिल सकती है राहत! शिक्षक संघ ने सरकार से की बड़ी मांग

Ads

MP School Opening News: जुलाई से खुलेंगे स्कूल? नौतपा की तपिश के बीच स्टूडेंट्स के साथ शिक्षकों को भी मिल सकती है राहत! शिक्षक संघ ने सरकार से की बड़ी मांग

MP School Opening News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • नौतपा की शुरुआत
  • शिक्षक संघ की मांग: नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से शुरू हो
  • गर्मी की छुट्टियाँ बढ़ाने की अपील

भोपाल: MP School Opening News भीषण गर्मी और तेज धूप के लिए प्रसिद्ध नौतपा (Nautapa 2026) की शुरुआत हो चुकी है। देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। दिन होते ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जिससे लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। भीषण गर्मी को देखते हुए मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने शैक्षणिक सत्र एक जुलाई से शुरू करने की मांग उठाई है।

School Holiday Extension News इस संबंध में शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि वर्तमान में प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्कूली बच्चों और शिक्षकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने पत्र में कहा है कि शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियां 15 जून तक बढ़ाई जाएं, ताकि राहत मिल सके। संघ का कहना है कि तेज गर्मी और लू के चलते स्कूल खोलना बच्चों की सेहत पर असर डाल सकता है।

संघ ने सरकार से अपील की है कि छात्रों और शिक्षकों के हित में फैसला लेते हुए नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से शुरू किया जाए। इससे बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी और पढ़ाई का माहौल भी बेहतर बनेगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

नौतपा क्या है?

नौतपा गर्मी के 9 दिन होते हैं जब सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं और तापमान अधिकतम स्तर पर पहुँच जाता है।

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने क्या मांग की है?

नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से शुरू करने और छुट्टियाँ 15 जून तक बढ़ाने की मांग की है।

गर्मी का असर बच्चों पर क्यों चिंता का विषय है?

तेज गर्मी और लू बच्चों की सेहत पर गंभीर असर डाल सकती है।