MP Student Good News: प्रदेश के इन पुलिस अफसरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण, ड्रेस के लिए स्कूली बच्चों के खातों में पैसे भेजेगी गवर्नमेंट, भाजपा सरकार ने कैबिनेट में दी मंजूरी

MP Student Good News: प्रदेश के इन पुलिस अफसरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण, ड्रेस के लिए स्कूली बच्चों के खातों में पैसे भेजेगी गवर्नमेंट, भाजपा सरकार ने कैबिनेट में दी मंजूरी

MP Student Good News: प्रदेश के इन पुलिस अफसरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण, ड्रेस के लिए स्कूली बच्चों के खातों में पैसे भेजेगी गवर्नमेंट, भाजपा सरकार ने कैबिनेट में दी मंजूरी

MP Student Good News: प्रदेश के इन पुलिस अफसरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण, ड्रेस के लिए स्कूली बच्चों के खातों में पैसे भेजेगी गवर्नमेंट, भाजपा सरकार ने कैबिनेट में दी मंजूरी /image: AI Generated

Modified Date: September 30, 2026 / 10:46 am IST
Published Date: September 30, 2026 10:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • अग्निवीरों को 20% आरक्षण वर्दीधारी भर्तियों में मिलेगा
  • गणवेश के लिए ₹348 करोड़ DBT से मिलेंगे
  • ₹24,500 करोड़+ की योजनाओं को मंजूरी

भोपाल। MP Student Good News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के समग्र विकास और जनहित को गति देने के लिए लगभग 24 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं (MP Cabinet Cabinet Latest Decision) को मंजूरी दी। युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए मंत्रि-परिषद ने पुलिस आरक्षक, विशेष सशस्त्र बल, जेल प्रहरी, वन रक्षक और आबकारी आरक्षक जैसी वर्दीधारी सेवाओं में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण (MP Police Reservation) देने का बड़ा फैसला किया है।

अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण (Agniveer 20 Percent Reservation)

मुख्यमंत्री डॉ. यादव (Mohan Yadav Cabinet Decision) की युवाओं को सशक्त बनाने की मंशा के अनुरूप मंत्रिपरिषद ने प्रदेश की वर्दीधारी सेवाओं में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुसार अब गृह विभाग के अंतर्गत आरक्षक (सामान्य ड्यूटी)की भर्ती में होमगार्ड को 10, भूतपूर्व सैनिक को 5 और अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसी तरह गृह विभाग अंतर्गत विशेष सशस्त्र बल में होमगार्ड को 10, भूतपूर्व सैनिक को 5 और अग्निवीरों 20 प्रतिशत, जेल विभाग अंतर्गत जेल प्रहरी में होमगार्ड को 15, भूतपूर्व सैनिक को 5 और अग्निवीरों को 20, वन विभाग अंतर्गत वन रक्षक में होमगार्ड को 15, भूतपूर्व सैनिक को 5 और अग्निवीरों को 20 प्रतिशत तथा वाणिज्यिक कर विभाग अंतर्गत आबकारी आरक्षक में होमगार्ड को 10, भूतपूर्व सैनिक को 5 और अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण (हॉरिजेन्टल) दिये जाने का निर्णय लिया गया है।

ड्रेस के लिए स्कूली बच्चों के खातों में पैसे भेजेगी सरकार (MP School Uniform DBT)

MP Student Good News मंत्रि-परिषद ने सत्र 2026-27 में कक्षा 1 से 8 तक शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र और छात्राओं के लिये गणवेश की राशि डीबीटी के माध्यम से छात्र, छात्राओं और पालकों के खातों (School Uniform Money MP) में प्रदाय करने के लिए 348 करोड़ 7 लाख रूपये की स्वीकृति दी है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.