शह मात The Big Debate: बलिदान दिवस पर सियासी रार.. दावा, वादा और तकरार, आदिवासियों को लेकर पक्ष-विपक्ष में छिड़ा सियासी रार, फिर क्यों क्रिएट हुआ हिंदू बनाम आदिवासी वाला एंगल?

Ads

MP Tribal Politics News: रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर आदिवासी पहचान और धर्म को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।

  •  
  • Publish Date - June 24, 2026 / 11:25 PM IST,
    Updated On - June 24, 2026 / 11:27 PM IST

MP Tribal Politics News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • रानी दुर्गावती बलिदान दिवस आदिवासी पहचान और धर्म को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।
  • उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी आदिवासियों को "वनवासी हिंदू" बनाना चाहती है।
  • रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आदिवासी समाज भी भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

MP Tribal Politics News: भोपाल: रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के अवसर पर आदिवासी पहचान और धर्म को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी आदिवासियों को “वनवासी हिंदू” बनाना चाहती है। सिंघार ने आगे कहा कि “मैं 100 बार कहता हूं कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं। (MP Tribal Politics News) बीजेपी, आदिवासियों को UCC के दायरे में लाना चाहती है, जबकि आदिवासियों की अलग धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है। उधर उमंग सिंघार के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज गर्व के साथ खुद को हिंदू कहता है और आदिवासी समाज भी भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।

यानी उमंग सिंघार के इस बयान से प्रदेश में एक बार फिर से ये चर्चा छिड़ गई है कि एमपी में UCC लागू करने की तैयारी कर रही बीजेपी की सरकार, क्या आदिवासियों को किस वर्ग में रखती है? (MP Tribal Politics News) क्या आदिवासियों के लिए धर्म वाले कॉलम में कोई खास जगह होगी ?…यानी उन्हें हिंदु वर्ग में ही रखा जाएगा ? पूरे एमपी की नजरें इसी बात पर टिकी हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-