Edible Oil Cheaper: देश भर में सस्ता होगा खाने का तेल? त्योहारी सीजन में मोदी सरकार ने घटाई कस्टम ड्यूटी, आम आदमी को मिल सकती है राहत

Ads

देश भर में सस्ता होगा खाने का तेल? त्योहारी सीजन में मोदी सरकार ने घटाई कस्टम ड्यूटी, Edible Oil Cheaper Across Country

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 11:38 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 11:39 PM IST

नई दिल्ली। Edible Oil Cheaper त्योहारी सीजन से पहले केंद्र सरकार ने खाद्य तेल की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सोयाबीन, पाम और सूरजमुखी तेल के आयात पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की है। नई दरें 24 सितंबर से लागू होंगी। सरकार के इस कदम से घरेलू बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है। फैसले के तहत कच्चे सोयाबीन और पाम तेल पर कस्टम ड्यूटी को 10 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, रिफाइंड सोयाबीन और पाम तेल पर ड्यूटी 32.5 प्रतिशत से घटाकर 27.5 प्रतिशत की गई है।

सूरजमुखी तेल पर भी राहत (Edible Oil Cheaper)

Edible Oil Cheaper सरकार ने कच्चे सूरजमुखी तेल के आयात पर कस्टम ड्यूटी को 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया है। वहीं, रिफाइंड सूरजमुखी तेल पर अब 22.5 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी लागू होगी। त्योहारी सीजन में खाद्य तेल की मांग बढ़ने के बीच आयात शुल्क में कटौती से आयातित तेल की लागत कम होने की संभावना है। इसका असर घरेलू बाजार की कीमतों पर भी पड़ सकता है। सरकार के इस फैसले से उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में खाद्य तेल की कीमतों में राहत मिलने की उम्मीद है। नई कस्टम ड्यूटी दरें 24 सितंबर से प्रभावी होंगी।

इन्हें भी पढ़ें: