शह मात The Big Debate: दोनों दल में नए प्रभारी.. कौन किस पर भारी? भाजपा ने स्मृति ईरानी को दिया छत्तीसगढ़ का प्रभार, बीजेपी में नए प्रभारी की नियुक्ति का क्या है सियासी समीकरण?

Ads

CG BJP in-charge Smriti Irani: पूर्व केंद्रीय मंत्री, तेज-तरार नेत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ का प्रभारी बनाया गया है।

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 11:34 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 11:36 PM IST

CG BJP in-charge Smriti Irani/Image Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है।
  • 36 राज्यों में 65 लोगों की लिस्ट जारी की गई है।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री, तेज-तरार नेत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ का प्रभारी बनाया गया है।

CG BJP in-charge Smriti Irani: रायपुर: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम बनाते हुए, प्रदेश प्रभारियों की सूचि जारी कर दी है। 36 राज्यों में 65 लोगों की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें छत्तीसगढ का प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री, तेज-तरार नेत्री स्मृति ईरानी को बनाया गया है, तो सह प्रभारी की जिम्मेदारी सिद्धार्थ शंभू को सौंपी गई है। इससे पहले इसी महीने कांग्रेस ने भी 6 राज्यों में पार्टी प्रभारी बदले। जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी के तौर पर लोहरदगा से सांसद सुखदेव भगत को नया प्रभारी नियुक्त किया है। अभी राज्य में अगले विधानसभा चुनाव 2028 के लिए 2 साल का वक्त है लेकिन बीजेपी में नए प्रभारी के नाम के ऐलान के साथ ही स्मृति ईरानी का नाम पर सियासी माहौल गर्मा गया। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसका स्वागत किया, तो कांग्रेस नेताओं ने अभी से स्मृति ईरानी की स्वीकार्यता पर सवाल उठा दिया ।

CG BJP in-charge Smriti Irani: कांग्रेस नेताओं ने छग बीजेपी प्रभारी के तौर पर स्मृति ईरानी को अभी से निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेसी तंज कस रहे हैं कि कभी सिलेंडर सामने रखकर प्रदर्शन करने वाली स्मृति ईरानी अब आसमान छूते सिलेंडर के दाम पर मौन क्यों हैं, क्या अब उन्हें आसमान छूती महंगाई नजर नहीं आ रही है? इस पर बीजेपी नेताओं ने भी कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:-