MP Weather Update : प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी…! खोले गए बरगी बांध के 13 गेट, नर्मदा किनारे की दुकानों को कराया शिफ्ट…

Madhya Pradesh Weather Update: बारिश के कारण इस सीजन में चौथी बार नर्मदा पर बने बरगी बांध के 13 गेटों को खोला गया है।

MP Weather Update : प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी…! खोले गए बरगी बांध के 13 गेट, नर्मदा किनारे की दुकानों को कराया शिफ्ट…

Madhya Pradesh Weather Update

Modified Date: September 15, 2023 / 10:47 pm IST
Published Date: September 15, 2023 10:45 pm IST

(जबलपुर से IBC24 धरम गौतम की रिपोर्ट)

 

Madhya Pradesh Weather Update : जबलपुर। मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। सूबे के अधिकांश हिस्सों में हो रही जोरदार बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इसकी वजह से कई जिलों में बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। मौसम विभाग का कहना है कि सूबे में अभी दो दिनों तक मौसम खराब रहेगा। IMD ने 15 और 17 सितंबर को सूबे के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

read more ; Molestation of School Girls: गलत जगह छूते हैं स्कूल के प्राचार्य, कई छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर की शिकायत

Madhya Pradesh Weather Update : वहीं महाकौशल अंचल में भी हो रही बारिश के कारण इस सीजन में चौथी बार नर्मदा पर बने बरगी बांध के 13 गेटों को खोला गया है। बरगी बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ा और बांध में जलस्तर अधिकतम ऊंचाई से ऊपर जाने के कारण बांध प्रबंधन ने पहले 7 और फिर 6, कुलमिलाकर 13 गेटों को खोला है। 13 गेटों के खुलने के बावजूद भी बांध के पूरे 21 गेटों से पानी ओवर फ्लो हो रहा है।

 

बांध प्रबंधन के अनुसार 13 गेटों से 3288 घन मीटर पानी की प्रति सेकंड निकासी की जा रही है। वहीं बांध के गेट खुलने के कारण नर्मदा के निचले तटीय इलाकों में जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और नर्मदा के घाटों से दुकानों को ऊपर शिफ्ट कराया है।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years