MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 22 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Ads

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बीते कुछ दिनों में भारी बारिश

  •  
  • Publish Date - July 29, 2023 / 08:07 AM IST,
    Updated On - July 29, 2023 / 08:07 AM IST

Weather Update Today

भोपाल : MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बीते कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के कई ऐसे हिस्से भी हैं जहां बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी और कई जिलों में माध्यम वर्षा होने की संभावना जताते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के साथ-साथ इंदौर संभाग में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बैतूल, रायसेन, सागर के लिए ऑरेंज अलर्ट और धार, गुना, इंदौर, भिण्ड समेत 22 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : लघु उद्योग भारती स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2023 का आयोजन आज से, उद्यमिता को बढ़ावा देने पर दिया जाएगा जोर

इन जिलों में होगी भारी बारिश

MP Weather Update Today:  मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों में मंडला, डिंडोरी, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, भिंड, दतिया, श्योपुरकलां, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में तेज बारिश हो सकती है. भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना और शहडोल में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें