Sara Khalifa Sentenced to Death || Image- Sara khalifa Instagram
Sara Khalifa Sentenced to Death: काहिरा: मिस्र की राजधानी काहिरा के क्रिमिनल कोर्ट का एक फैसला इन दिनों सुर्ख़ियों में है। दरअसल कोर्ट ने चर्चित टीवी प्रोड्यूसर और एंकर सारा खलीफा समेत 12 आरोपियों को मौत की सजा सुनाई है। सभी को फांसी दी जाएगी। यह फैसला ड्रग्स बनाने और तस्करी से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में सुनाया गया है। मिस्र के मीडिया में इस मामले को ‘मेजर ड्रग्स केस’ कहा जा रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इस मामले में कुल 28 लोगों को आरोपी बनाया गया था। अदालत ने 12 आरोपियों को मौत की सजा के अलावा 9 को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि 7 आरोपियों को रिहा कर दिया। आरोपियों पर गिरोह बनाने और विदेश से ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामान की मिस्र में तस्करी करने का आरोप था। इस नेटवर्क पर ड्रग्स तैयार कर उन्हें बेचने का भी आरोप लगाया गया।
Sara Khalifa Sentenced to Death: अभियोजन पक्ष के मुताबिक गिरोह में शामिल अलग-अलग लोगों को ऑपरेशन के अलग-अलग काम सौंपे गए थे। कुछ आरोपी विदेश से कच्चा माल मंगाने का काम करते थे, जबकि कुछ लोग ड्रग्स बनाने और उसे अलग अलग जगहों तक सप्लाई में शामिल थे। जांच अफसरों का आरोप है कि सारा खलीफा ने इस नेटवर्क को आर्थिक मदद दी थी। उन्होंने विदेश जाकर मामले में मास्टरमाइंड से मुलाकात भी की थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
जांच के दौरान अधिकारियों ने 750 किलोग्राम से ज्यादा सिंथेटिक ड्रग्स और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान जब्त करने का दावा किया। इसके अलावा ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए। मौत की सजा पाने वाले आरोपियों के मामलों को पहले मिस्र के ग्रैंड मुफ्ती के पास धार्मिक राय के लिए भेजा गया था। इसके बाद अदालत ने शनिवार को आखिरी फैसला सुनाया।
Egyptian TV presenter Sarah Khalifa, 39, has been sentenced to death by hanging in a drug trafficking case.
Prosecutors accused Khalifa of financing a 28 person network that operated drug labs in Cairo. Authorities reported seizing more than 750 kg of narcotics and raw… pic.twitter.com/fi73BMSCUl
— Open Source Intel (@Osint613) September 6, 2026
Egyptian TV presenter Sarah Khalifa was among 12 people sentenced to death for their alleged role in a drug trafficking network on Saturday, according to a state-owned Egyptian outlet. https://t.co/w9kFc7WUrS pic.twitter.com/mXZZKFemT3
— CNN (@CNN) September 6, 2026
दिल्ली में जिस बस में हुआ छात्रा से कथित दुष्कर्म, उसके तीन माह में हो चुके हैं 12 चालान
विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज: शीतल फाइनल में, सरिता कांस्य पदक के प्लेआफ में
आरबीएल बैंक विदेशी निवेशकों से बॉन्ड जारी कर एक अरब डॉलर जुटाएगा
एमपीएससी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक: अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, राकांपा (शप) और कांग्रेस का समर्थन