Narmadapuram Fire Video: शहर में आधी रात धधकती आग ने मचाया तांडव, देखते ही देखते कई दुकानें जलकर खाक, सामने आया भयावह वीडियो

Ads

Narmadapuram Fire Video: शहर में आधी रात धधकती आग ने मचाया तांडव, देखते ही देखते कई दुकानें जलकर खाक, सामने आया भयावह वीडियो

  • Reported By: Atul Tiwari

    ,
  •  
  • Publish Date - August 16, 2026 / 01:05 PM IST,
    Updated On - August 16, 2026 / 01:26 PM IST

Narmadapuram Fire Video: शहर में आधी रात धधकती आग ने मचाया तांडव, देखते ही देखते कई दुकानें जलकर खाक, सामने आया भयावह वीडियो/image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • नर्मदापुरम के मुख्य बाजार में आधी रात भीषण आग लगने से सात दुकानें जलकर खाक
  • पन्नी, स्टांप वेंडर और कपड़ों की दुकानों का सामान जलकर हुआ राख
  • कई दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लाखों के नुकसान का अनुमान

नर्मदापुरमNarmadapuram Fire Video: शहर (MP Fire News) के मुख्य बाजार में सातरस्ते के पास रात 1 बजे के लगभग अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब सात दुकानें आग की चपेट में आ गईं। पन्नी, स्टांप वेंडर और कपड़ों की दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।

सात दुकानें जलकर खाक (Narmadapuram Fire News)

Narmadapuram Fire Video एसडीओपी जितेंद्र पाठक की तत्परता से राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। नर्मदापुरम (Narmadapuram Fire Incident) नगरपालिका, इटारसी नगरपालिका और एसपीएम की सीआईएसएफ यूनिट की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और बाजार में बड़ा हादसा होने से टल गया। आग के कारण बाजार में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। नुकसान का वास्तविक आकलन जांच के बाद सामने आएगा।

काफी मशक्कत के बाद पाया काबू (Narmadapuram Market Fire)

Narmadapuram Fire Video मौके पर पहुंचे एसडीओपी जितेंद्र पाठक ने बताया कि रात में 12.30 पर फोन आया था कि कुछ दुकानों में आग लगी है, मैंने और कोतवाली टीआई ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड बुलाई साथ ही लाइट बंद कराई। आग इतनी भीषण थी आग बुझते बुझाते ही 7 दुकानें जलकर खाक हो गई। लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें

नर्मदापुरम में आग कहां लगी?

आग शहर के मुख्य बाजार में सातरस्ते के पास स्थित दुकानों में लगी।

आग में कितनी दुकानें जलीं?

भीषण आग की चपेट में करीब सात दुकानें आ गईं और उनमें रखा सामान जलकर खाक हो गया।

नर्मदापुरम बाजार में आग कब लगी?

आग रात करीब 1 बजे लगी। पुलिस को इसकी सूचना करीब 12:30 बजे मिली थी।

आग पर कैसे काबू पाया गया?

नर्मदापुरम नगरपालिका, इटारसी नगरपालिका और एसपीएम की CISF यूनिट की दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

आग लगने का कारण क्या है?

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस और संबंधित विभाग इसकी जांच कर रहे हैं।