Hayden Panettiere Passes Away: 36 साल की इस मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस की मौत.. अपार्टमेंट में इस हालात में मिली लाश, इसी हफ्ते था जन्मदिन

Ads

‘हीरोज’ और ‘नैशविले’ फेम हॉलीवुड अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर का 36 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 08:07 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 08:10 PM IST

Hayden Panettiere Passes Away || Image- Maxim file

HIGHLIGHTS
  • 36 साल की उम्र में निधन
  • अपार्टमेंट में बेहोशी की हालत में मिलीं
  • मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

न्यूयॉर्क: हॉलीवुड ऐक्ट्रेस और ‘हीरोज’ फेम अभिनेत्री हेडन पैनेटीयर का 36 की उम्र में निधन हो गया है। वह टीवी शो ‘हीरोज’ में सुपरपावर वाली चीयरलीडर और ‘नैशविले’ में कंट्री सिंगर की भूमिका के लिए दुनियाभर में मशहूर थीं। (Hayden Panettiere Passes Away) पुलिस के मुताबिक, पैनेटीयर रविवार दोपहर करीब 2 बजे दक्षिण कैरोलिना के ग्रीनविल स्थित एक अपार्टमेंट में बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें बचाने के प्रयास किए गए, लेकिन मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

अफसरों ने अभी तक उनकी मौत का कारण नहीं बताया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि, हमले या संघर्ष के संकेत नहीं मिले हैं। ग्रीनविल काउंटी कोरोनर कार्यालय अब पोस्टमार्टम करेगा। गौरतलब है कि, हेडन पैनेटीयर का 37वां जन्मदिन शुक्रवार को आने वाला था।

निजी जिंदगी में भी संघर्ष किया

हॉलीवुड अभिनेत्री ने सार्वजनिक तौर पर शराब की लत और डिप्रेशन से अपने संघर्ष के बारे में बात की थी। 2014 में यूक्रेनी बॉक्सर व्लादिमीर क्लिट्स्को के साथ उनकी बेटी के जन्म के बाद भी उन्होंने मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का जिक्र किया था। (Hayden Panettiere Passes Away) उनके पिता स्किप पैनेटीयर ने एक बयान में बेटी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि हेडन एक असाधारण रोशनी और मजबूत व्यक्तित्व थीं, जिन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ पर्दे पर उन्हें देखने वाले लाखों लोगों के जीवन में खुशी और प्यार भरा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

टाटा स्टील शतरंज भारत: छह दौर के बाद आनंद और निहाल संयुक्त बढ़त पर

कोरेगांव भीमा हिंसा मामले में शरद पवार की चिट्ठी अब भी सीएमओ के पास होनी चाहिए : उद्धव

सेबी ने विशेषीकृत निवेश कोषों के लिए एकसमान अनुपालन रिपोर्टिंग का प्रारूप जारी किया

दिल्ली सरकार के आधिकारिक कार्यक्रमों में मटन रोगन जोश से लेकर पनीर टिक्का तक होगा शामिल

कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र करने का मामला : एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, रिपोर्ट तलब की

Q1. हेडन पैनेटीयर कौन थीं?

हेडन पैनेटीयर हॉलीवुड अभिनेत्री थीं, जिन्हें ‘हीरोज’ और ‘नैशविले’ में भूमिकाओं के लिए जाना जाता था।

Q2. हेडन पैनेटीयर की मौत कैसे हुई?

पुलिस के अनुसार वह दक्षिण कैरोलिना के अपार्टमेंट में बेहोशी की हालत में मिलीं और बचाया नहीं जा सका।

Q3. हेडन पैनेटीयर की मौत की वजह क्या है?

अधिकारियों ने अभी मौत की वजह सार्वजनिक नहीं की है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा।