CG Crime News: होम थियेटर में बारूद भरकर प्रेमिका की शादी में किया गिफ्ट, 3 दिन बाद हो गई दूल्हे और उसके भाई की मौत, अब कोर्ट ने प्रेमी को सुनाई ये सजा

Ads

Court verdict in Kawardha home theatre blast case

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 08:09 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 08:10 PM IST

कवर्धा। CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा बहुचर्चित होम थिएटर ब्लास्ट मामले में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी सरजू मरकाम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अप्रैल 2023 में हुए इस सनसनीखेज मामले में होम थिएटर में विस्फोटक भरकर उसे शादी के गिफ्ट के तौर पर दिया गया था। विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई थी।

CG Crime News: मामले के अनुसार आरोपी सरजू मरकाम ने अपनी प्रेमिका की शादी के दौरान गिफ्ट के तौर पर होम थिएटर दिया था। आरोप है कि इसी होम थिएटर के भीतर बारूद और अमोनियम नाइट्रेट भरा गया था। शादी के बाद जब होम थिएटर को चलाने की कोशिश की गई, तब जोरदार विस्फोट हो गया। घटना में दो लोगों की जान चली गई थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपी सरजू मरकाम को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान विस्फोटक और होम थिएटर ब्लास्ट से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद मामला अदालत में पहुंचा और सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी के खिलाफ साक्ष्य और दलीलें प्रस्तुत की गईं।

मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद जिला कोर्ट ने आरोपी सरजू मरकाम को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत के फैसले के बाद अप्रैल 2023 में हुए इस चर्चित मामले में न्यायिक प्रक्रिया के एक महत्वपूर्ण चरण का अंत हुआ है। होम थिएटर में विस्फोटक रखकर उसे शादी में गिफ्ट किए जाने और उसके बाद हुए धमाके ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था।

ये भी पढ़ें