Narottam Mishra Ticket Controversy: कायकर्ताओं के आंदोलन के बाद मीडिया के सामने आए नरोत्तम मिश्रा, टिकट कटने के बाद बीजेपी के लिए कह दी ये बात
Narottam Mishra Ticket Controversy: कायकर्ताओं के आंदोलन के बाद मीडिया के सामने आए नरोत्तम मिश्रा, टिकट कटने के बाद बीजेपी के लिए कह दी ये बात
Narottam Mishra Ticket Controversy | Photo Credit: AI
- भाजपा ने अप्रत्याशित उम्मीदवार चुना
- नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने से कार्यकर्ताओं में असंतोष
- जिला कार्यकारिणी ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश
ग्वालियर: Narottam Mishra Ticket Controversy भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उप चुनाव ( Datia By Election Ticket Controversy) के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने अप्रत्याशित तरीके से यहाँ के लिए आशुतोष तिवारी (Ashutosh Tiwari BJP) को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने से उनके कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश और नाराजगी देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि भाजपा की पूरी जिला कार्यकारिणी ने इस्तीफे की पेशकश भी कर दी है। इसी बीच अब नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने तेल की बोतल ली है, मार्ग को अवरुद्ध करने की कोशिश की है।
कार्यकर्ताओं से की ये अपील
Narottam Mishra Ticket Controversy उन्होंने कहा कि मैंने कल भी विस्तार से कहा था और आज भी कह रहा हूं। ये पार्टी का निर्णय है। एक बात जरूर मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करता हूं कि जो अभी मुझे सोशल मीडिया पर वीडियोज दिखाए, पेट्रोल डालते हुए या मिट्टी का तेल डालते हुए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कार्य न करें। मार्ग को अवरुद्ध करने की कोशिश की है। वो गलत है, अपनी बात पार्टी प्लेटफार्म पर रखो।
समर्थकों ने वाहनों और पुलिस पर किया पथराव
आपको बता दें कि दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जैसे ही टिकट करने की खबर फेल भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा और नाराज कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर चक्का जाम कर दिया। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने वाहनों और पुलिस पर पथराव किया। गाड़ियां पलट दी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर सुबह 4 बजे भीड़ भगाई। करीब 15 KM रोड रातभर जाम रहा। BJP ने नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया है, इसलिए समर्थक नाराज हैं। पुलिस ने कई उपद्रवी हिरासत में लिए।
दतिया में धारा 163 लागू
भाजपा ने तय कर लिया है कि इस विवाद का राजनैतिक नहीं प्रशासनिक तरीके से हल निकाला जाएगा, लेकिन पार्टी इस बात से नाराज़ है कि अभी तक नरोत्तम ने उपद्रव करने वालों से संयम बरतने की अपील नहीं की है। वहीं कार्यकर्ताओं के इस प्रदर्शन के बाद कलेक्टर ने दतिया में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू कर दिया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: नौकरी, कारोबार और धन में मेष, वृषभ समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें आज का अपना भविष्यफल
- Chhattisgarh DSP Transfer and Posting Order: छत्तीसगढ़ में DSP स्तर के अफसरों का ट्रांसफर और नई पोस्टिंग.. बटालियन और विशेष शाखा में नई तैनाती, देखें लिस्ट
- Chhattisgarh DSP Transfer and Posting Order: छत्तीसगढ़ में DSP स्तर के अफसरों का ट्रांसफर और नई पोस्टिंग.. बटालियन और विशेष शाखा में नई तैनाती, देखें लिस्ट

Facebook


