Narsingpur Vidhan Sabha Chunav 2023: थर्ड जेंडर मतदाता मौसी लवली जान ने किया मतदान, उंगली पर स्वाभिमान की स्याही लगवाकर निभाई जागरूक मतदाता की जिम्मेदारी…
Third gender mausi lovely jaan cast vote: पानसेमल विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 24 पर शतायु नानु ने अपने मत अधिकार का उपयोग किया।
Third gender mausi lovely jaan cast vote
Third gender mausi lovely jaan cast vote: नरसिंहपुर। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आज मतदान होने को है। जिसके लिए आज सुबह से ही मतदान केंद्रों में लोगों की कतार लगी हुई है। लेकिन इससे पहले मॉकपोल की प्रक्रिया की गई है। भिलाई, भोपाल, इंदौर, खरगोन, बुधनी में मॉकपोल किया गया। वहीं एमपी में कई विधानसभाओं में वोटिंग शुरू हो गई है।
नरसिंहपुर जिले की बात करें तो इस क्षेत्र से थर्ड जेंडर मतदाता मौसी लवली जान ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मतदान किया और उंगली पर स्वाभिमान की स्याही लगवाकर जागरूक मतदाता की जिम्मेदारी निभाई।
लोकतंत्र के शुभ पर्व में सबकी बराबरी से भागीदारी।
नरसिंहपुर जिले की थर्ड जेंडर मतदाता मौसी लवली जान ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मतदान किया और उंगली पर स्वाभिमान की स्याही लगवाकर जागरूक मतदाता की जिम्मेदारी निभाई।#ItsMyMark #लोकतंत्र_के_सिपाही #MPAssemblyElection2023 pic.twitter.com/qxmZpFJjyn
— Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh (@CEOMPElections) November 17, 2023
वहीं पानसेमल विधानसभा की बात करें तो शतायु मतदाता नानु भील ने 118 वर्षीय बुजुर्ग ने मतदान केंद्र जाकर मतदान किया। पानसेमल विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 24 पर शतायु नानु ने अपने मत अधिकार का उपयोग किया। नानु बताते हैं कि वह अब तक लगभग 100 बार वोट डाल चुके हैं। नानू का कहना है कि वह आजादी के बाद हुए पहले चुनाव से ही वोट डालते आ रहे हैं। उन्होंने पंचायत, जनपद, विधानसभा और लोकसभा में मतदान किया है। नानु भील अपने गाँव गवाड़ी के पंच भी हैं।
Third gender mausi lovely jaan cast vote: हालांकि नक्सल प्रभावित बैहर विधानसभा, लांजी विधानसभा, परसवाड़ा विधानसभा, बिछिया विधानसभा के 47 केंद्र, मंडला विधानसभा के 8 केंद्र, डिंडोरी के 40 केंद्र में दोपहर 3 बजे तक वोटिंग ही वोटिंग होगी।

Facebook


