Bharat Gaurav Tourist Train : धार्मिक यात्रा करने वालों के लिए सुनहरा मौका! IRCTC लेकर आई स्पेशल ट्रेन, एक टिकट में मिलेंगे 5 बड़े तीर्थों के दर्शन, जानें पैकेज में क्या-क्या शामिल
आईआरसीटीसी 15 सितंबर से इंदौर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन करेगा। 10 रात और 11 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या समेत कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
Bharat Gaurav Tourist Train : Image Source : AI
- भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 15 सितंबर को इंदौर से रवाना होगी।
- यात्रा 10 रात और 11 दिन की होगी।
- ट्रेन पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या के दर्शन कराएगी।
इंदौर : Bharat Gaurav Tourist Train : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बार फिर धार्मिक पर्यटन के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। indian-railways आईआरसीटीसी ने 15 सितंबर से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन संचालित करने का कार्यक्रम जारी किया है। इस ट्रेन के जरिए यात्रियों को पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या के धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
10 रात और 11 दिन की यात्रा
आईआरसीटीसी के कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर को इंदौर से रवाना होने वाली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 10 रात और 11 दिन की यात्रा पर जाएगी।irctc tour package 2026 ट्रेन इंदौर के अलावा उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना सहित कई स्टेशनों से यात्रियों को लेकर रवाना होगी। यात्रा के लिए स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी श्रेणियां निर्धारित की गई हैं, जिनका किराया क्रमशः 19 हजार 600, 31 हजार 850 और 41 हजार 900 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।
ये सभी चीज़ें पैकेज में शामिल
Best Tour Packages Irctc पैकेज में रेल यात्रा, ठहरने, भोजन, स्थानीय परिवहन, दर्शनीय स्थलों के भ्रमण और यात्रा बीमा जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं।
ये भी पढ़ें
- All School Closed Today: बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां, अब लगातार इतने दिनों तक रहेंगे बंद, खुद शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
- Dharmendra Pradhan On Rahul Gandhi Statement: ‘छात्रों का राजनीतिक हथियार के तौर पर बेशर्मी से इस्तेमाल कर रहे है’, राहुल गांधी पर भड़के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, X पोस्ट हो रहा वायरल…
- Raipur Murder News: खुलेआम युवक की हत्या से दहला रायपुर, यहां जेठ ने हंसिया से रेता महिला का गला, दहशत में पूरा इलाका

Facebook


