Reported By: Pavan Kaurav
,Narsinghpur Woman Death News/Image Source: IBC24
नरसिंगपुर: Narsinghpur Woman Death News: नरसिंगपुर जिले के गाडरवारा के मऊआखेड़ा निवासी 30 वर्षीय चाँदनी की संदिग्ध मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। चाँदनी की अचानक हुई मौत के बाद ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चाँदनी की शादी 10 साल पहले पनागर निवासी गुलज़ार कीर से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ पनागर में रह रही थी।
मृतका की माँ और मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि चाँदनी के साथ ससुराल में लगातार मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी, जिसके चलते उसकी हत्या की गई है। चाँदनी अपने पीछे दो छोटी बेटियाँ और एक बेटा छोड़ गई है। मृतका के पिता हैमराज कीर, जो पेशे से मजदूर हैं, ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले आए दिन चाँदनी को परेशान करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। बेटी की संदिग्ध मौत के बाद पिता सदमे में हैं।
Narsinghpur Woman Death News: मृतका की माँ रेवा बाई का रो-रोकर बुरा हाल है। बेसुध रेवा बाई ने चाँदनी के पति और देवर पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। चाँदनी के अन्य परिजन भी ससुराल वालों पर लंबे समय से प्रताड़ना करने के आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, गाडरवारा पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर महिला की मौत बीमारी के कारण होना प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच जारी होने की बात कही है।