Neemuch Fake Encounter: नीमच फेक एनकाउंटर मामले में CBI को जिस थानेदार की तलाश वह गायब.. जानें क्या था यह पूरा फर्जी मुठभेड़, कैसे हुआ था भंडाफोड़
जांच में टीआई मंगल सिंह पपोला का नाम भी सामने आया है और सीबीआई को उनकी तलाश है। पपोला फिलहाल छुट्टी पर हैं।
Neemuch Fake Encounter in Hindi
- सीबीआई को बंशी गुर्जर एनकाउंटर में टीआई पपोला की भूमिका पर संदेह है।
- बंशी के फर्जी एनकाउंटर मामले में अब तक दो अधिकारी गिरफ्तार हो चुके हैं।
- टीआई पपोला छुट्टी पर हैं और सीबीआई को उनकी तलाश जारी है।
Neemuch Fake Encounter in Hindi: नीमच: जिले के बहुचर्चित बंशी गुर्जर एनकाउंटर मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है और अब झांसी रोड थाने में पदस्थ थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला की तलाश की जा रही है। फिलहाल टीआई पपोला छुट्टी पर हैं और उनका कोई अता-पता नहीं है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ के बाद पपोला को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन भी मिला था।
क्या है पूरा मामला?
बंशी गुर्जर, जो नीमच जिले की मनासा तहसील के गांव नलवा का रहने वाला और कुख्यात तस्कर है, पर 4 फरवरी 2009 को राजस्थान पुलिस पर हमला कर अपने साथी रतनलाल मीणा को छुड़ाने का आरोप है। इसके तीन दिन बाद यानी 7 फरवरी 2009 को नीमच पुलिस ने बंशी के एनकाउंटर में मारे जाने का दावा किया था।
Neemuch Fake Encounter in Hindi: हालांकि, 20 दिसंबर 2012 को उज्जैन पुलिस ने बंशी गुर्जर को दानीगेट इलाके से जिंदा गिरफ्तार कर लिया। उस वक्त उज्जैन में उपेंद्र जैन आईजी के पद पर तैनात थे। बंशी के साथ पकड़े गए एक अन्य आरोपी घनश्याम ने ही उसके जीवित होने की पुष्टि की थी। इसके बाद गोवर्धन पंड्या नाम के व्यक्ति ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।
हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई जांच में आया मोड़
हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह मामला सीबीआई को सौंपा गया। दिल्ली की क्राइम यूनिट-1 इस मामले की जांच कर रही है। हाल ही में दो अधिकारियों ग्लैडविन (वर्तमान में गुनौर, पन्ना में एसडीओपी) और नीरज प्रधान (पूर्व में नीमच में पदस्थ, ट्रांसफर उज्जैन) को सीबीआई ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं।
Read Also: Janjgir-Champa News: बाइक से गिरकर हुई पूर्व सरपंच की मौत, गांव में पसरा मातम
Neemuch Fake Encounter in Hindi: अब जांच में टीआई मंगल सिंह पपोला का नाम भी सामने आया है और सीबीआई को उनकी तलाश है। पपोला फिलहाल छुट्टी पर हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Neemuch Fake Encounter in Hindi, CBI team is looking for police station incharge Mangal Singh
नीमच
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm