Anurag Jain CS MP: आज से फाइलों पर साइन शुरू, नवरात्रि के पहले दिन नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने संभाला काम
Anurag Jain CS MP: आज से फाइलों पर साइन शुरू, नवरात्रि के पहले दिन नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने संभाला काम

Anurag Jain CS MP
भोपाल: Anurag Jain CS MP आज नवरात्रि का पहला दिन है और आज मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन अपना पदभार संभाल लिया है। इस दौरान ACS डॉ राजेश राजौरा सहित कई सीनियर IAS मौजूद रहे। जिसके बाद अब वे प्रदेश के सीएस पद पर आसीन हो गए हैं।
Anurag Jain CS MP मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। जैन मंगलवार को ही कार्यभार संभालने वाले थे लेकिन 16 श्राद्धों के चलते कार्यभार नहीं संभाला था। उम्मीद जताई जा रही थी कि वे नवरात्रि के पहले दिन यानी 3 अक्टूबर को कार्यभार संभाल सकते हैं। अब वो प्रदेश के सीएस पद पर आसीन हो गए हैं।
Read More: Navratri Kyu Manaya Jata Hai: क्यों मनाई जाती है शारदीय नवरात्रि?, जानें
आपको बता दें कि केंद्र सरकार के परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव अनुराग जैन को मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। जैन को वीरा राणा की जगह सीएस पद की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार देर रात उनके राज्य में प्रतिनियुक्ति से हटने संबंधी आदेश भोपाल पहुंचा। इसके बाद राज्य सरकार ने सीएस का आदेश जारी कर दिया। उम्मीद थी कि वे मंगलवार को सीएस पद का कार्यभार संभाल लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, जैन ने बुधवार को अपना कार्यभार संभाल लिया।
1989 बैच के अधिकारी हैं अनुराग
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन 1989 बैच के अधिकारी हैं। वह मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कलेक्टर भी रहे हैं। अनुराग जैन राजधानी भोपाल के भी कलेक्टर रहे हैं। इसके साथ ही कमलनाथ की सरकार में वह वित्त विभाग के सचिव भी रहे हैं। आईआईटी से अनुराग जैन ने इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है।
अनुराग जैन के बारे में जानकारी
आपको बता दें कि नए मुख्य सचिव अनुराग जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 में हुआ था। उनका मूल निवास ग्वालियर है। अनुराग जैन ने बी.टेक. (ऑनर्स) इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की बढ़ाई की है।
- लोक प्रशासन में एम.ए., मैक्सवेल स्कूल, सिरैक्यूज विश्वविद्यालय, यूएसए...
- आईएएस में अपॉइंटमेंट की तारीख: 21 अगस्त 1989....
- पुष्टिकरण की तारीख: 21 अगस्त 1991...
- वरिष्ठ वेतनमान: जुलाई 1993...
- चयन ग्रेड: 1 जनवरी 2002....
- सुपरटाइम स्केल: 1 जनवरी 2005....
- पीएस श्रेणी: 1 फरवरी 2013....
- सहायक कलेक्टर, सागरः 6 जून 1990 से 26 अगस्त 1991....
- एसडीओ, खुरई: 27 अगस्त 1991 से 14 अक्टूबर 1992..
- एसडीओ, जावराः 28-अक्टूबर 1992 से 14 जुलाई 1993...
- अतिरिक्त कलेक्टर, कांकेर: 19 जुलाई 1993 से 1 सितंबर 1994...
- परियोजना अधिकारी, डीआरडीए, छिंदवाड़ाः 7 सितंबर 1994 से जुलाई 1995...
- परियोजना अधिकारी, डीआरडीए, भोपालः जुलाई 1995 से जून 1996..
- परियोजना अधिकारी, डीआरडीए, दुर्गः जून 1996 से जुलाई 1997...
- कलेक्टर, मंडला: 14 जुलाई 1997 से जून 1999...
- कलेक्टर, मंदसौर: 22 जून 1999 से 10 जुलाई 2001....
- कलेक्टर, भोपाल: 16 जुलाई 2001 से जनवरी 2004....
- आयुक्त सह निदेशक, म.प्र. पूर्वी क्षेत्र विद्युत वितरण कं, जबलपुरः 20 जनवरी 2004 से अगस्त 2004...
- आयुक्त सह निदेशक, आईईसी ब्यूरोः 5 जुलाई 2005 से 12 सितंबर 2005....
- आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं: 23 सितंबर 2005 से दिसंबर 2005...
- मुख्यमंत्री के सचिवः 6 दिसंबर 2005...
- सचिव, म.प्र. सरकार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभागः 11 जून 2007 से 27 जून 2011....
- संयुक्त सचिव, वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, नई दिल्लीः 29 जून 2011 से 05 जनवरी 2015...
- संयुक्त सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय, नई दिल्लीः 01 जनवरी 2015 से...
- प्रमुख सचिव, म.प्र. सरकार, वित्त विभागः 28 जुलाई 2018 से...
- विशेष अधिकारी, विशेष आयुक्त (समन्वय), म.प्र. भवन, नई दिल्लीःमई 2020 से...
- अनुराग जैन 2020 से लगातार केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर रहे है। अलग अलग मंत्रालयों में विभिन्न पदों पर रहे कल उन्हे केंद्र सरकार ने रिलीव कर दिया....
https://youtu.be/QtcDNVWT1Xs
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Anurag Jain CS MP: New Chief Secretary Anurag Jain took over the work
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am