मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के नौ नए मामले

Ads

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के नौ नए मामले

  •  
  • Publish Date - August 13, 2021 / 09:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

भोपाल, 13 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,92,007 तक पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है और राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 10,514 है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 103 मरीज उपचाराधीन हैं ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,92,007 संक्रमितों में से अब तक 7,81,390 मरीज स्वस्थ हो गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को 58,520 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,68,57,234 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

भाषा रावत रंजन

रंजन