Chhindwara News: कोरोना के बाद अब एक और बीमारी का कहर, सीधे किडनी को डैमेज कर रहा ये बुखार, एक ही ब्लॉक में 6 बच्चों की मौत से हड़कंप
कोरोना के बाद अब एक और बीमारी का कहर, सीधे किडनी को डैमेज कर रहा ये बुखार, Now another disease is wreaking havoc After Corona, Fever is directly damaging the …

छिंदवाड़ा : Chhindwara News: कोविड महामारी के बाद जैसे-तैसे सामान्य हुई जिंदगी को एक बार फिर अनजान बीमारी ने झकझोर कर रख दिया है। छिंदवाड़ा जिले के परासिया विकासखंड में बीते कुछ हफ्तों से बच्चों की किडनी फेल होने की वजह से हो रही मौतों ने प्रशासन से लेकर आमजन तक को गहरी चिंता में डाल दिया है। अब तक 6 बच्चों की मौत हो चुकी है और कई अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं। जिला प्रशासन में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित बच्चों को ठीक ढंग से उपचार देने गाइडलाइन दी है इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ है।
Chhindwara News: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एन के गुन्नाड़े का कहना है कि अगस्त माह में वायरल बुखार का असर देखा गया था, जिसके बाद 4 सितंबर को किडनी फेल होने से एक बच्चे की मौत हुई थी अभी तक कुल 6 बच्चों की मौत किडनी फेल होने से हुई है। प्रभावित क्षेत्र के बच्चों की समुचित जांच करवाई गई है लेकिन जांच में किसी तरह का कोई बीमारी का प्रमाण नहीं मिला है। पुणे की वायरोलॉजी लैब भेजा गया। लैब से रिपोर्ट आना बाकी है। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह का कहना है दिल्ली तथा भोपाल की टीमों ने आकर प्रभावित क्षेत्र के बच्चों के सैंपल लिए हैं। परासिया क्षेत्र के कुछ बच्चों की किडनी फेलियर होने से मौत हुई है। जिला स्वास्थ्य विभाग तथा भोपाल की टीम काम कर रही है।
अब तक इन बच्चों की जा चुकी है जान
चिकित्सकों के अनुसार, इस रहस्यमयी बीमारी में सबसे पहले तेज बुखार, फिर पेशाब बंद होना, शरीर में सूजन और अंततः किडनी फेलियर जैसे लक्षण दिख रहे हैं। अब तक दिव्यांश चंद्रवंशी 07 वर्ष, डुड्डी अदनान खान 05 वर्ष, न्यूटन हेतांश सोनी 05 वर्ष, उमरेठ उसैद 04 वर्ष, श्रेया यादव 18माह, विकास यदुवंशी 04 वर्ष दीघावानी की मौत हो गई है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Now another disease is wreaking havoc After Corona, Fever is directly damaging the kidneys
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm