मप्र में दो बसों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, 22 घायल

मप्र में दो बसों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, 22 घायल

मप्र में दो बसों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, 22 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: March 3, 2022 12:33 am IST

उज्जैन (मप्र), दो मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में बुधवार को दो निजी बसों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक बस चालक की मौत हो गई और 22 अन्य यात्री घायल हो गये। नगर पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला ने बताया कि यह हादसा मुल्लापुरा-भूखीमाता रोड पर भेरूखेड़ा में शाम को लगभग चार बजे के आसपास हुआ।

उन्होंने कहा कि हादसे के वक्त एक बस इंदौर से नीमच जा रही थी, जबकि दूसरी बस बड़नगर से उज्जैन आ रही थी। शुक्ला ने बताया कि इस भिडंत में बड़नगर से उज्जैन आ रही बस के चालक 45 वर्षीय सुभाष की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज उज्जैन के एक अस्पताल में चल रहा है।

भाषा सं रावतरावत रावत संतोष

संतोष


लेखक के बारे में