BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MP News : महिला सुरक्षा को सियासी मुद्दा बनाने की तैयारी में विपक्ष, बीजेपी नेताओं पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप, कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा आंदोलन

MP News : महिला सुरक्षा को सियासी मुद्दा बनाने की तैयारी में विपक्ष, बीजेपी के नेताओं पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप, कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा आंदोलन

MP News

MP News

Shyam Dwivedi
Published: 25 Nov 2024 | 6:38 pmModified: 25 Nov 2024 | 6:52 pm

भोपाल। मध्यप्रदेश में विपक्ष एक बार फिर से महिला सुरक्षा को सियासी मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहा है महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष नूरी खान ने आरोप लगाते कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार बलात्कार दुष्कर्म जैसे अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। कई मामलों में बीजेपी के नेता आरोपी हैं। उसके बावजूद उन पर कारवाई नहीं हो रही है।

read more : Kal Ka Rashifal: उत्पन्ना एकादशी में इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, पूरे होंगे अधूरे काम, मिलेगा परिवार का साथ

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। आलम यह है की पुलिस स्टेशन में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना होने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की जा रही है। नूरी खान ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो जल्द से जल्द मध्य प्रदेश में महिला कांग्रेस एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने जा रही है।

कानून व्यवस्था पूरी तरह से लाचार और जर्जर

नूरी खान ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ घट रही घटनाओं से प्रदेश की बच्चियों और महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव और इससे पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से लाचार और जर्जर है। यदि सरकार अब भी नहीं जागी तो महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए महिला कांग्रेस प्रदेश भर में बेटी बचाओं जनजागृति अभियान चलाकर प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी।

महासचिव साधना भारती ने लगाए ये आरोप

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव साधना भारती ने कहा है कि अगर बालाघाट बीजेपी में जरा सी भी शर्म हया और ग़ैरत बची हो तो बालाघाट की बेटी पीड़ित दलित हिन्दू शिक्षिका का शारीरिक शोषण और बलात्कार करने वाले कुकर्मी बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपूरे को तत्काल गिरफ्तार कराए, बलात्कार के आरोपी को तत्काल जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाए।

महासचिव साधना भारती ने कहा कि आज कल एमपी में भी बीजेपी की दलित विरोधी,पिछड़ा विरोधी,आदिवासी विरोधी,बेटी विरोधी,महिला विरोधी मोहन सरकार है। जहां छात्राओं,बेटियों के साथ-साथ बीजेपी के कुकर्मी,व्यभचारी,बलात्कारी नेताओं,पदाधिकारियों से शासकीय शिक्षिकाएं भी सुरक्षित नहीं हैं। मध्य प्रदेश के जिला बालाघाट में बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सोहागपुरे ने शादी का झांसा देकर बालाघाट की एक दलित हिन्दू शिक्षिका का छात्र जीवन से ही वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। बलात्कार किया,मानसिक उत्पीड़न किया।

 

जब दलित हिन्दू शिक्षिका को पता चला कि बालाघाट बीजेपी युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सोहागपूरे उसे धोखा देकर 18 नवंबर 2024 को किसी अन्य महिला से शादी रचाने जा रहा है। उसका वर्षों तक मानसिक और शारीरिक शोषण करने के बाद अब उसे दलित कहकर ठुकरा रहा है। तो वह दलित पीड़ित हिन्दू शिक्षिका 16 नवंबर 2024 को बालाघाट बीजेपी युवा मोर्चा के कुकर्मी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सोहागपुरे की सगाई में पहुंची और उसने 100 नंबर पर फोन करके वहां पुलिस भी बुलाई, मगर 16 नवंबर 2024 को मोहन पुलिस बीजेपी नेता के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाई।

 

आखिरकार 17 नवंबर 2024 को दलित पीड़ित शिक्षिका ने बड़ी मुश्किल से बालाघाट बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सोहागपूरे के खिलाफ अपने शारीरिक शोषण और बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज करा पाई। अफसोस मगर बीजेपी की मोहन पुलिस आज तक कुकर्मी बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सोहागपूरे को गिरफ्तार नहीं कर पाई।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Opposition is preparing to make women's safety a political issue, making such serious allegations against BJP leaders

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am