Reported By: Ajay Dwivedi
,MP News: Image Source-IBC24 Archive
छिंदवाड़ा: MP News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपति ने अपने तीन दिन के नवजात शिशु को जंगल में ले जाकर पत्थरों के नीचे दबा दिया। ग्रामीणों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी, पत्थर हटाए और शिशु को सुरक्षित बाहर निकाला। यह घटना छिंदवाड़ा जिले की धनौरा पुलिस चौकी अंतर्गत नांदनवाड़ी गांव की है।
MP News: जानकारी के अनुसार, दंपति पहले से तीन बच्चों के माता-पिता हैं और चौथा बच्चा होने पर उन्हें नौकरी जाने का डर सता रहा था। इसी डर के चलते उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। स्थानीय लोगों की मानें तो जंगल की ओर से नवजात के रोने की आवाजें आ रही थीं। जब कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे तो देखा कि एक जगह पत्थरों को जमा कर रखा गया है। शक होने पर उन्होंने पत्थर हटाए, तो नीचे तीन दिन का एक नवजात शिशु दिखाई दिया। तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई और बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।