NEET Paper Leak News: ‘यह मोदी की गारंटी है’, NEET पेपर लीक मामले में PM मोदी के फैसले पर इस सांसद ने दिया बड़ा बयान, कहा-‘सजा इतनी कड़ी होगी कि..’

Ads

NEET Paper Leak News: 'यह मोदी की गारंटी है', NEET पेपर लीक मामले में PM मोदी के फैसले पर इस सांसद ने दिया बड़ा बयान, कहा-'सजा इतनी कड़ी होगी कि..'

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 12:03 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 12:04 PM IST

NEET Paper Leak News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने कहा पेपर लीक में शामिल लोगों मिलेगी सजा
  • निशिकांत दुबे ने फैसले का समर्थन किया
  • कहा- ये मोदी की गारंटी है

नई दिल्ली: NEET Paper Leak News देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) का प्रदर्शन लगातार जारी है। NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देशभर में युवा छात्र सड़कों पर हैं। वहीं दूसरी ओर नीट पेपर लीक को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला लिया है।

NEET Paper Leak News पीएम मोदी के फैसले पर झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey)  ने भी समर्थन किया है और उन्होंने भी कहा कि यह मोदी की गारंटी है। निशिकांत दुबे ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पीएम मोदी की पोस्ट को रिट्विट किया है। रिट्विट करते हुए उन्होंने अपने पोस्ट पर लिखा है कि ‘पेपर लीक एक बड़ा अपराध है, कोई भी अपराधी छूटेगा नहीं ।सजा इतनी कड़ी होगी कि अपराधी की रुह कॉंप जाएगी। यह मोदी गारंटी है।’

फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला

आपको बता दें कि नीट पेपर लीक को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला लिया है।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है! हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों और अधिकारियों को इस बारे में सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हमारे कदमों की सीरीज जारी है.जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’

इन्हें भी पढ़ें-

 

पीएम मोदी ने NEET पेपर लीक पर क्या कदम उठाया?

फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला, ताकि दोषियों को जल्द और कड़ी सजा मिल सके।

निशिकांत दुबे ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि पेपर लीक अपराध है और सजा इतनी कड़ी होगी कि अपराधी की "रूह कांप जाएगी"।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट क्यों बनाया जा रहा है?

छात्रों के हितों की रक्षा और दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए।