Police seized illegal liquor worth lakhs of rupees
Police seized illegal liquor worth lakhs of rupees: पनागर : मध्य प्रदेश के जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब ले जाते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़ा,वाहन की तलाशी लेने पर मौके से 68 पेटी देशी शराब बरामद हुई। जिसकी कीमत दो लाख रुपए बताई जा रही है,यह अवैध शराब पनागर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया से बेलखेड़ा ले जाई जा रही थी।फिलहाल पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही मौके से फरार हुए मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़े :: महाराष्ट्र : ठाणे शहर में बगीचे में पेड़ से लटका मिला शव
पुलिस ने पूरे मामले की दी जानकारी
Police seized illegal liquor worth lakhs of rupees: पुलिस के अनुसार कटनी की ओर से लोडिंग वाहन में शराब की 68 पेटियां लोड करके चालक कमलेश मेहरा उम्र 24 वर्ष निवासी गुबराकला बेलखेड़ा रवाना हुआ। जिसके आगे आगे मुख्य आरोपी राजपाल ठाकुर निवासी गुंदरई अपनी स्कार्पियो से चल रहा था। जैसे ही लोडिंग वाहन व स्कार्पियो बम्हनौदा पुल पर पहुंची तभी पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद भी स्कार्पियो सवार मुख्य आरोपी राजपाल ठाकुर भाग निकला, पुलिस ने लोडिंग वाहन चालक कमलेश मेहरा को पकड़कर शराब बरामद कर ली।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें