CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के 5वीं-8वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, 436 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आज ही यहां से करें आवेदन /image: AI Generated
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। CG Job Vacancy 2026 Latest News: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों में कुल 436 पदों पर भर्ती होने वाली है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं पास भी आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी शासन की आधिकारिक रोजगार वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, रायपुर द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM Rojgar Mela) द्वारा 25 सितंबर शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आईटीआई परिसर, नया टोला, मरवाही में आयोजित होगा।
436 पदों पर होगी बंपर भर्ती
रोजगार मेले (Chhattisgarh Rojgar Mela 2026) में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा कुल 436 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें इलेक्ट्रिक सेक्टर में इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, मैंनटेनेंस इलेक्ट्रिक टेक्नीशियन, फाइनेंस सेक्टर में फील्ड ऑफिसर एंड कलेक्शन ऑफिसर, सिक्योरिटी एवं सर्विस सेक्टर में सिक्युरिटी गार्ड, सुपरवाईजर, सिक्युरिटी सुपरवाईजर, मार्केटिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित बैंकिंग एवं बीमा क्षेत्र में विभिन्न पद शामिल हैं।
5वीं, 8वीं पास भी कर सकते है अप्लाई
CG Job Vacancy 2026 Latest News रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ शासन की आधिकारिक रोजगार वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in पर रोजगार के अवसर हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में शैक्षणिक योग्यता के अनुसार 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई इलेक्ट्रिशियन, स्नातक आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें