BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

MP By Election Update : विजयपुर में मतदान के बीच श्योपुर में नेताओं की एंट्री बैन! भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों को पुलिस ने रोका, कुहांजापुर बॉर्डर पर डटे पटवारी

विजयपुर में मतदान के बीच श्योपुर में नेताओं की एंट्री बैन! Police stopped Jeetu Patwari from going to Sheopur

MP By Election Update : विजयपुर में मतदान के बीच श्योपुर में नेताओं की एंट्री बैन! भाजपा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों को पुलिस ने रोका, कुहांजापुर बॉर्डर पर डटे पटवारी
Deepak Sahu
Published: 13 Nov 2024 | 2:21 pmModified: 13 Nov 2024 | 3:16 pm

भोपालः MP By Election Update मध्यप्रदेश विधानसभा की बुधनी और विजयपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। सुचारु और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के बाद सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 2,54,817 हैं। वहीं बुधनी में 2,76,604 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसी बीच विजयपुर विघानसभा सीट से बवाल की खबर सामने आई है। यहां तेलीपुरा पोलिंग बूथ के मतदाताओं ने वीरपुर थाने पर प्रदर्शन करते हुए श्योपुर-मुरैना रोड पर चक्काजाम कर दिया। उनका आरोप है कि रावत समाज के लोग फर्जी मतदान कर रहे हैं जबकि आदिवासियों को वोट नहीं करने दिया जा रहा है। वहीं, अंधीपुरा गांव में भी मतदाताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर वोट नहीं डालने देने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत भी की है। खाड़ी गांव के लोगों ने भी बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। केसी गांव के लोगों ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।

Read More : Goods Train Derails: बेपटरी हुई मालगाड़ी के 11 डिब्बे, रेलवे प्रशासन में मचा हड़कंप, 20 ट्रेनें रद्द, 10 ट्रेनों का रूट बदला 

MP By Election Update इधर बवाल के बीच श्योपुर जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस ने उन्हें श्योपुर जिले के कुहांजापुर बॉर्डर पर रोका है। इस दौरान उनके साथ श्योपुर विधायक बाबू जंडेल सहित श्योपुर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद है। पटवारी ने कहा कि मुझे श्योपुर के बॉर्डर पर रोका गया है। बीजेपी चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। कलेक्टर, एसपी बीजेपी का नौकर बनकर काम कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं आप चिंता मत करो। आप लोग मतदान ज्यादा से ज्यादा करवाओ। हम 50 हजार से ज्यादा वोटो से जीतेंगे। जब तक EVM जमा नहीं हो जाती है, तब तक मैं श्योपुर के बॉर्डर पर मौजूद हूं।

https://youtube.com/shorts/cYBsOKWv8ms?feature=share

Read More : Samvida Karmchari Latest News: नियमित होंगे 1.20 लाख संविदा कर्मचारी? सरकार ने की ये तैयारी, सदन में पेश हो सकता है विधेयक 

वीडी शर्मा बोले- हार के डर से कांग्रेस में बौखलाहट

इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को श्योपुर जाने से रोका गया है। उन्होंने कहा- कांग्रेस पार्टी ने विजयपुर उपचुनाव में हार की बौखलाहट से जिस तरह से योजनाबद्ध तरीके से आदिवासी भाई-बहनों को दबाव की राजनीति करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से गुंडीज्म किया है। मैं उसका जबाव देने आया हूं। कांग्रेस की दबाव की राजनीति नहीं चलेगी। कांग्रेस हार के डर के कारण झूठ और दबाव की राजनीति करती है। इनके गुंडीज्म का जबाव जनता तो दे रही है, बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता भी तैयार है।

https://youtu.be/33BhEewBexU

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Police stopped Jeetu Patwari from going to Sheopur

मध्यप्रदेश

और भी पढ़ें ›
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा

01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm