MP SAS Officer Promotion News: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन, ये 16 अफसर अब कहलाएंगे IAS, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन, ये 16 अफसर अब कहलाएंगे IAS, Promotion of State Administrative Service officers, these 16 officers will now be called IAS

MP SAS Officer Promotion News: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का प्रमोशन, ये 16 अफसर अब कहलाएंगे IAS, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

MP SAS Officer Promotion News. Image Source- IBC24


Reported By: Vivek Pataiya,
Modified Date: September 9, 2025 / 12:04 am IST
Published Date: September 8, 2025 3:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 16 SAS अधिकारियों को IAS प्रमोशन मिला है
  • द्रीय कार्मिक मंत्रालय ने प्रमोशन का आदेश जारी किया है।
  • यह नियुक्ति जबलपुर हाईकोर्ट के एक केस के अंतिम फैसले पर निर्भर होगी।

भोपालः MP SAS Officer Promotion News: मध्यप्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। इन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय आदेश जारी कर दिया है। पदोन्नत 16 अधिकारियों में वर्ष 2023 के आठ और 2024 के आठ अधिकारियों को आईएएस अवॉर्ड हुआ है। हालांकि इस आदेश के साथ ही यह भी शर्त जोड़ी गई है कि यह नियुक्तियां मध्य प्रदेश सरकार बनाम कमल नागर और अन्य संबंधित प्रकरणों में जबलपुर हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगी।

Read More : SAGES Durg Recruitment 2025: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, 117 पदों के लिए इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन? 

MP SAS Officer Promotion News: वर्ष 2023 के IAS अवार्ड प्राप्त अधिकारियों में नारायण प्रसाद, नामदेव, डॉक्टर कैलाश बुंदेला, नंदा भलावे कुशरे, अनिल कुमार डामोर, सविता झानिया, सारिका भूरिया, कमल सोलंकी, जितेंद्र सिंह चौहान शामिल है। वहीं, वर्ष 2024 के IAS अवार्ड प्राप्त अधिकारियों में संतोष कुमार टिगोर, निशा डामर, राकेश कुशरे, शैली कनाश, रोहन सक्सेना, कविता बतुला, सपना अनुराग जैन और आशीष कुमार पाठक है।

Read More : Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के इस जिले के 300 गोठान हुए बंद, अब 19 गोठानों को गोधाम बनाने की योजना, जानिए कैसे किया जाएगा विकसित


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।