Bhimrao Ambedkar Statue Pathrav: बहुत बड़ा मामला! डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर बदमाशें ने किया पथराव, सामने आई तस्वीरों से हर कोई स्तब्ध

Bhimrao Ambedkar Statue Pathrav: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। राजगढ़ जिले के भादाहेड़ी गांव में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया है।

Bhimrao Ambedkar Statue Pathrav: बहुत बड़ा मामला! डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर बदमाशें ने किया पथराव, सामने आई तस्वीरों से हर कोई स्तब्ध

AMBEDAKAR/ image source: IBC24

Modified Date: February 4, 2026 / 09:08 am IST
Published Date: February 4, 2026 9:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • राजगढ़ में अंबेडकर प्रतिमा पर हमला
  • भादाहेड़ी गांव का मैदान निशाना
  • प्रतिमा का आधार और आसपास क्षतिग्रस्त

राजगढ़: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से बहुत बड़ी खबर सामने आई है। राजगढ़ जिले के भादाहेड़ी गांव में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया है। Bhimrao Ambedkar Statue Pathrav की घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Bhimrao Ambedkar Statue Attack: क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, राजगढ़ जिले के भादाहेड़ी गांव में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अज्ञात लोगों के पथराव करने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने खिलचीपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, प्रतिमा पर पथराव से इसका आधार और आसपास का क्षेत्र क्षतिग्रस्त हुआ है। हालांकि घटना के समय किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्यों को संजोकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।

Ambedkar Statue: पुलिस मौके पर पहुंची

खिलचीपुर थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल पथराव की सटीक वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन सभी संभावित कोणों पर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चला रही है। ग्रामीणों के बयान और अन्य सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।