Shri Ram Barat in Orchha: श्रीराम विवाह की तैयारी शुरू, बारात में शामिल होने हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, देखें वीडियो

Shri Ram Barat in Orchha: श्रीराम विवाह की तैयारी शुरू, बारात में शामिल होने हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, देखें वीडियो

Shri Ram Barat in Orchha: श्रीराम विवाह की तैयारी शुरू, बारात में शामिल होने हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, देखें वीडियो

Shri Ram Barat in Orchha

Modified Date: November 25, 2025 / 07:36 pm IST
Published Date: November 25, 2025 7:35 pm IST

ओरछा: Shri Ram Barat in Orchha बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली धार्मिक नगरी ओरछा में धार्मिक आयोजन सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि 450 वर्षों से चली आ रही जीवित परंपरा का दिव्य दर्शन है। ओरछा में रामराजा सरकार साक्षात राजा के रूप में विराजमान हैं। श्रीराम विवाह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और अब राम बारात का भव्य अंदाज़ में देखने को मिला है। बारात निकलने से पहले रामलाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिसके बाद शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों के लिए रवाना हो गई है।

Shri Ram Barat in Orchha बारात में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए हैं। राम बारात में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम उमा भारती भी पहुंची हुई है। वे मंदिर में राम राजा सरकार के दर्शन के साथ बारात में शामिल हुई है।

 


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।