Ratlam Jail Viral Video: ‘गैंगस्टर वाला दिमाग देकर, ऊपर वाले ने शरीफ घर में पैदा कर दिया’ जेल से कैदी की रील वायरल होते ही मचा हड़कंप
Ratlam Jail Viral Video: 'गैंगस्टर वाला दिमाग देकर, ऊपर वाले ने शरीफ घर में पैदा कर दिया' जेल से कैदी की रील वायरल होते ही मचा हड़कंप
Ratlam Jail Viral Video: 'गैंगस्टर वाला दिमाग देकर, ऊपर वाले ने शरीफ घर में पैदा कर दिया' जेल से कैदी की रील वायरल होते ही मचा हड़कंप/image: IBC24
- रतलाम सर्कल जेल से कैदी की रील वायरल होने के बाद हड़कंप
- प्रतिबंध के बावजूद मुलाकात कक्ष में मोबाइल पहुंचने पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
- जेल प्रशासन ने जांच शुरू की, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं
Ratlam Jail Viral Video: रतलाम के पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कैदी बाबर खान (Babar Khan Viral Video) का सर्कल जेल के मुलाकात कक्ष से बात करते रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद सर्किल जेल में हड़कंप मच गया है।
जानकरी के अनुसार, बदमाश का नाम बाबर खान है जो जानलेवा हमले के मामले में 14 जुलाई से जेल में बंद है। जेल अधीक्षक ने इस मामले में जांच बैठाई है। खबर है कि आरोपी से मिलने आए दो बदमाशों ने ही चुपके से वीडियो (Jail Viral Video) बनवाया है जिसे रील बनाकर सोशल मीडिया में फैलाया गया है।
गोली मारने का इशारा करता हुआ भी नजर आ रहा बदमाश
Ratlam Jail Viral Video बड़ी बात यह की बदमाश उंगली से बंदूक बनाकर ईशारा कर रहा है वही नीचे कैप्शन में लिखा है कि “गैंगस्टर वाला दिमाग देकर, ऊपर वाले ने शरीफ घर में पैदा कर दिया”। वीडियो में वह ऊंगलियो से गोली मारने का इशारा करता हुआ भी नजर आ रहा है। यह वीडियो जेल के मुलाकात के समय रिकॉर्ड किया गया है। जहां मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित होता है। चेकिंग के बावजूद आखिर मुलाकात कक्ष में मोबाइल कैसे पहुंच गया। जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
Ratlam Jail Viral Video वीडियो के सामने आने के बाद सर्किल जेल में हड़कंप मच गया है। जिम्मेदारों ने मामले की जांच और दोषियो के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। वही सर्कल जेल के अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर वीडियो बनाने वालों की तलाश कर रहे हैं।
जेल में बदमाश ने बनवाई रील https://t.co/fGbzcJY1u4
— IBC24 News (@IBC24News) July 19, 2026
ये भी पढ़ें
- CG Barish Alert Today: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे होगी ताबड़तोड़ बारिश, रायपुर, बिलासपुर समेत 21 जिलों के लिए IMD ने जारी की चेतावनी, कई नदी नाले उफान पर
- इमरान की बहन का दावा: पाकिस्तानी सेना और प्रधानमंत्री मोदी की मिलीभगत से हुआ 2025 का सैन्य टकराव
- US Iran Airstrikes Live Updates : मिडिल ईस्ट में फिर भड़की जंग! ईरान पर इस वजह से बरसीं अमेरिकी मिसाइलें, सेंट्रल कमांड ने किया बड़ा खुलासा

Facebook


