CG Crime News: छत्तीसगढ़ में लाश के साथ सेक्स! पहचान मिटाने के लिए दरिदें ने आरी से काटे हाथ और पैर, खौफनाक वारदात से दहला पूरा प्रदेश

CG Crime News: Bemetara Me Lash ke sath Sex

CG Crime News: छत्तीसगढ़ में लाश के साथ सेक्स! पहचान मिटाने के लिए दरिदें ने आरी से काटे हाथ और पैर, खौफनाक वारदात से दहला पूरा प्रदेश
Modified Date: July 20, 2026 / 12:15 am IST
Published Date: July 19, 2026 6:27 pm IST

बेमेतरा। CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। चंदनु चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी में एक महिला की हत्या कर उसके शव के साथ दुष्कर्म करने और फिर पहचान मिटाने के लिए शव के कई टुकड़े कर नदी में फेंकने के मामले में पुलिस ने आरोपी राम प्रसाद सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खुलासे ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया है।

CG Crime News: बेमेतरा पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह वारदात जिले के चंदनु चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी में हुई थी। शुरुआत में मामला अंधे कत्ल के रूप में सामने आया था, लेकिन पुलिस की गहन जांच, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले महिला की हत्या की। इसके बाद उसने शव के साथ दुष्कर्म किया। अपनी करतूत छिपाने के लिए उसने शव के कई टुकड़े किए और उन्हें अपने घर में छिपाकर रखा। पुलिस के अनुसार आरोपी की हैवानियत यहीं नहीं रुकी। अगले दिन उसने फिर शव के साथ दुष्कर्म किया और बाद में पहचान छिपाने तथा साक्ष्य नष्ट करने की नीयत से शव के टुकड़ों को नदी में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैज्ञानिक और फॉरेंसिक साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है। एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में हत्या के एक अन्य मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। इस जघन्य वारदात के खुलासे के बाद पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।