MP Crop Insurance Payment: प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने लाखों किसानों के खाते में भेजे 1460 करोड़ रुपए, ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं

MP Crop Insurance Payment: प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने लाखों किसानों के खाते में भेजे 1460 करोड़ रुपए, ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं

MP Crop Insurance Payment: प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने लाखों किसानों के खाते में भेजे 1460 करोड़ रुपए, ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं

MP Crop Insurance Payment: प्रदेश के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM मोहन ने 10.54 लाख किसानों के खाते में भेजे 1460 करोड़ रुपए, ऐसे चेक करें आपके खाते में पैसे आए या नहीं /image: AI Generated

Modified Date: July 19, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: July 19, 2026 3:59 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 10.54 लाख किसानों के खातों में ₹1,460.25 करोड़ की फसल बीमा राशि ट्रांसफर
  • DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी गई बीमा दावा राशि
  • PMFBY पोर्टल पर घर बैठे ऑनलाइन Payment Status चेक कर सकते हैं

भोपाल। MP Crop Insurance Payment: मध्य प्रदेश के किसानों को आज कैबिनेट की बैठक में सीएम मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है। सीएम ने 10.54 लाख किसानों के खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि भेजे है। जगदीशपुर में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2025 के फसल बीमा की दावा राशि 1460 करोड़ 25 लाख रुपये लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर किए।

MP Crop Insurance Payment प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति होने पर कृषकों को बीमा दावा भुगतान कर उनके वित्तीय हितों की रक्षा करना ही इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।

ऐसे चेक करें अपना स्टेट्स

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पैसे आपके खाते में आए या नहीं, इसे आप घर बैठे चेक कर सकते हैं। (PM Fasal Bima Yojana Payment Status)

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आधिकारिक वेबसाइट PMFBY पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको ऊपर ‘Farmer Corner’ लिखा दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  3. Farmer Corner पर क्लिक करने पर Farmer Login का पेज खुलेगा। इसमें अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर डालें और लॉग इन करें।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन स्टेट्स या क्लेम स्टेट्स वाला बटन पर क्लिक करें। फिर नया पेज खुलेगा। यहां बीमा किस वर्ष, फसल का सीजन और मांगी गई अन्य
  5. जानकारी भरकर सबमिट करें। जिसके बाद क्लेम और पेमेंट की स्थिति स्क्रीन पर आ जाएगी।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.