Mandsaur Girls Hostel Food Poisoning News: एक के बाद एक कई छात्राओं की बिगड़ी तबियत, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल, जांच के बाद डॉक्टरों ने बताई चौंकाने वाली वजह
Mandsaur Girls Hostel Food Poisoning News: कन्या आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में दूषित खानपान के चलते कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई।
Mandsaur Girls Hostel Food Poisoning News/Image Credit: AI
- कन्या आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास की छात्राओं की तबियत बिगड़ गई।
- उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई।
Mandsaur Girls Hostel Food Poisoning News: मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ स्थित कन्या आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दूषित खानपान की आशंका के चलते कई छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद छात्राओं को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है, जबकि विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
बता दें कि, मंदसौर जिले गरोठ के कन्या आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास की छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी मच गई। छात्राओं को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने पर तत्काल शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। (Mandsaur Girls Hostel Food Poisoning News) ड्यूटी डॉ. शुभम अवस्थे ने बताया कि छात्राओं में डिहाइड्रेशन और फूड पॉइजनिंग जैसे लक्षण मिले हैं। हालांकि बीमारी की वास्तविक वजह जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी छात्राओं की हालत सामान्य बताई जा रही है।
छात्रावास अधीक्षिका में आरोपों से किया इनकार
Mandsaur Girls Hostel Food Poisoning News: वहीं छात्रावास अधीक्षिका कृष्णा बोराना ने छात्रावास के भोजन को लेकर लगे आरोपों से इनकार किया। उनका कहना है कि शनिवार रात सभी छात्राओं के लिए एक जैसा भोजन बना था, लेकिन कुछ छात्राओं ने बाहर से पानी-पतासे भी खाए थे। यदि छात्रावास का भोजन खराब होता तो सभी 35 छात्राएं बीमार होतीं।
हरकत में आया प्रशासन
कन्या छात्रावास घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। (Mandsaur Girls Hostel Food Poisoning News) नायब तहसीलदार विनोद कुमार शर्मा अस्पताल पहुंचे और छात्राओं का हाल जाना। वहीं उज्जैन से पहुंचीं जॉइंट कमिश्नर अनुराधा ने विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। फूड इंस्पेक्टर भी मामले की जांच कर रहे हैं। इलाज के बाद सभी छात्राओं को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी देकर छात्रावास भेज दिया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- CG Crime News: छत्तीसगढ़ में लाश के साथ सेक्स! पहचान मिटाने के लिए दरिदें ने आरी से काटे हाथ और पैर, खौफनाक वारदात से दहला पूरा प्रदेश
- Balaghat Crime News: बेटी के आँसू नहीं देख पाया पिता, शराबी दामाद को दे दी खौफनाक सजा, खुलासा होने पर पुलिस के भी उड़े होश
- Lexus LM 350h: सिर्फ कार नहीं, चलता-फिरता लग्जरी पैलेस है ये! आखिर ऐसी क्या खासियत है जो हर किसी को बना रही है दीवाना?

Facebook


