Ratlam Medical College Holi Clash: होली के जश्न में मचा बवाल! मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स को डॉक्टर ही कार से कुचला, फिर जो हुआ… वीडियो वायरल

Ads

Ratlam Medical College Holi Clash: होली के जश्न में मचा बवाल! मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स को डॉक्टर ही कार से कुचला, फिर जो हुआ... वीडियो वायरल

  • Reported By: Vinod Wadhwa

    ,
  •  
  • Publish Date - March 4, 2026 / 10:53 PM IST,
    Updated On - March 4, 2026 / 10:53 PM IST

Ratlam Medical College Holi Clash/image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रतलाम मेडिकल कॉलेज में हड़कंप
  • डॉक्टर पर छात्रों को रौंदने की कोशिश का आरोप
  • कार चढ़ाने की कोशिश से मचा बवाल

रतलाम: Ratlam Medical College Holi Clash:  रतलाम के मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ मेडिकल छात्रों को कार से कुचलने की कोशिश की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामला और तूल पकड़ गया है।

मेडिकल कॉलेज में फिर विवाद (Ratlam Medical College Incident)

Ratlam Medical College Holi Clash:  जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के बाहर छात्र होली खेल रहे थे। इसी दौरान डॉक्टर रजत अली खान कार लेकर वहां पहुंचे। छात्रों ने उनसे अनुरोध किया कि वे कार को दूसरे रास्ते से ले जाएं, क्योंकि सड़क पर होली खेली जा रही थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद के बाद डॉक्टर रजत अली खान कार में बैठे और वाहन आगे बढ़ा दिया। इस दौरान कुछ छात्र कार के सामने आकर उसे रोकने का प्रयास करने लगे। वीडियो में कार चालक छात्रों की ओर गाड़ी बढ़ाते हुए दिखाई दे रहा है।

छात्रों को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप (Ratlam Car Attack Allegation)

Ratlam Medical College Holi Clash:  इस घटना में तीन छात्र चोटिल होने की भी जानकारी सामने आई है। विवाद के बाद दोनों पक्ष औद्योगिक थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन भी कार्रवाई की तैयारी में है। वहीं, औद्योगिक थाना रतलाम पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें

"Ratlam Medical College Incident" क्या है?

मेडिकल कॉलेज में होली के दौरान हुए विवाद के बाद कुछ छात्रों को कार से कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है।

"Ratlam Car Attack Allegation" में कितने छात्र घायल हुए?

मामले में तीन छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

"Industrial Police Station Ratlam" में क्या कार्रवाई हुई?

दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।