Israel Lebanon Airstrikes: तत्काल खाली करो वरना… लेबनान में जंग का अलार्म! रॉकेट-ड्रोन के बाद हवाई हमलों से दहशत का माहौल

Ads

Israel Lebanon Airstrikes: तत्काल खाली करो वरना... लेबनान में जंग का अलार्म! रॉकेट-ड्रोन के बाद हवाई हमलों से दहशत का माहौल

  •  
  • Publish Date - March 4, 2026 / 09:28 PM IST,
    Updated On - March 4, 2026 / 09:30 PM IST

Israel Lebanon Airstrikes/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • मिडिल ईस्ट में जंग तेज
  • इजराइल की चेतावनी
  • लिटानी नदी के दक्षिण जाना मौत को दावत

बेरूत: Israel Lebanon Airstrikes:  इजराइल की सेना ने बुधवार को बेरूत के बाहरी इलाकों पर हवाई हमले तेज करते हुए दक्षिणी लेबनान के दर्जनों सीमावर्ती गांवों के निवासियों को ‘‘तत्काल’’ इलाका खाली करने का आदेश दिया। वहीं, हिजबुल्ला ने इस तरह के अन्य हमले होने का दावा किया है। अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले के बाद सोमवार सुबह लेबनान भी पश्चिम एशिया संघर्ष में कूद पड़ा। ईरान समर्थित हिजबुल्ला समूह ने उत्तरी इजराइल पर रॉकेट और ड्रोन दागे, जिसके जवाब में इजराइली सेना ने हवाई हमले किए। इन हमलों में 50 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 300 लोग घायल हुए।

दक्षिणी लेबनान छोड़ो वरना खतरा! (Israel Iran War Update)

Israel Lebanon Airstrikes: संघर्ष के कारण दक्षिणी लेबनान, पूर्वी बेका घाटी और बेरूत के दक्षिणी उपनगरों से हजारों लोग विस्थापित हुए हैं। दक्षिणी लेबनान के लोगों को तुरंत उत्तर की ओर जाने का आदेश दिया गया। इजराइली सेना ने बुधवार को एक बयान जारी कर इजराइल की सीमा के करीब दक्षिणी लेबनान के उन दर्जनों गांवों में रहने वाले लोगों को तुरंत अपना इलाका खाली करने और लिटानी नदी के उत्तर की ओर जाने का निर्देश दिया।

सेना के प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि अगर लोग नदी के दक्षिण की ओर जाने का फैसला करेंगे तो वे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। लिटानी नदी के दक्षिण का ज्यादातर इलाका इजराइल की सीमा से लगा हुआ है। लेबनान सरकार का कहना है कि उसने पिछले कुछ महीनों में इस इलाके से हिजबुल्ला की सैन्य उपस्थिति को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।

यह भी पढ़ें

"Israel Lebanon Conflict 2026" में ताजा स्थिति क्या है?

इजराइल ने बेरूत के बाहरी इलाकों पर हवाई हमले तेज किए हैं और दक्षिणी लेबनान के सीमावर्ती गांवों को खाली करने का आदेश दिया है।

"Hezbollah Rocket Attack" का क्या प्रभाव पड़ा?

हिजबुल्ला द्वारा उत्तरी इजराइल पर रॉकेट और ड्रोन हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई में हवाई हमले हुए, जिनमें कई लोगों की मौत और सैकड़ों घायल हुए।

"Litani River Warning" क्यों जारी की गई?

इजराइली सेना ने लिटानी नदी के दक्षिण में रह रहे लोगों को क्षेत्र खाली करने को कहा है, यह कहते हुए कि वहां रहना जान के लिए खतरा हो सकता है।