Ratlam News: लंबी यात्रा बना आख़िरी सफर, रतलाम में खाई में गिरी कार, 5 की मौत… पुलिस को मौके पर क्या मिला जिसने बढ़ाया सस्पेंस ?
आज रतलाम जिले में दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
ratlam news/ image source: IBC24
- रतलाम: अनियंत्रित कार खाई में गिरी
- हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर
- रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंचक जांच में जुटी
Ratlam News: रतलाम: आज रतलाम जिले में दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा रावटी थाना क्षेत्र के पास हुआ, जहां वाहन अचानक सड़क से उतरकर गहरी खाई में जा गिरा।
मौके पर पहुंची पुलिस
Ratlam News: स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। रावटी थाना पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव एवं जांच कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। हादसे के दौरान कार में कितने लोग सवार थे, और उनका सम्बन्ध क्या था, इस बात की जांच पुलिस कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, कार तेज गति में दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
ग्रामीणों ने क्या बताया
Ratlam News: मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की आवाज सुनी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और उसमें सवार लोग मौके पर ही घायल होकर दम तोड़ चुके थे। पुलिस ने कहा कि हादसे के पीछे ड्राइविंग की लापरवाही और सड़क की हालत मुख्य कारण हो सकते हैं। इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Next CM of Bihar: भाजपा ने ऐन वक्त पर कर दिया खेला! चुनाव परिणाम आने से पहले ही कर दिया इस नेता को सीएम बनाने का ऐलान, जानिए कौन हैं ये
- Bihar Vidhan Sabha Result 2025: कांग्रेस को मिल रही मात्र इतनी सीटें, पार्टी के सिर्फ ये उम्मीदवार आगे, आंकड़े देख हैरान रह जाएंगे राहुल गांधी

Facebook


