Lara Dutta In Dubai : दुबई में मिसाइलों के बीच फंसी यह बॉलीवुड एक्ट्रेस! बेटी संग खौफ में बिताई रात, वीडियो शेयर कर बताया आंखों देखा हाल

अभिनेत्री लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में फंसी हुई हैं, जहाँ मिसाइल हमलों और फाइटर जेट्स की आवाज़ से हालात तनावपूर्ण हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने अनुभव बताए और वहां की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की।

Lara Dutta In Dubai : दुबई में मिसाइलों के बीच फंसी यह बॉलीवुड एक्ट्रेस! बेटी संग खौफ में बिताई रात, वीडियो शेयर कर बताया आंखों देखा हाल

Lara Dutta In Dubai / Image Source : Instagram

Modified Date: March 5, 2026 / 10:48 am IST
Published Date: March 5, 2026 10:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • लारा दत्ता ने मिसाइलों और धमाकों के बीच दुबई में अपने अनुभव का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
  • उन्होंने UAE सरकार के सुरक्षा इंतजामों की तारीफ की और बताया कि आम जिंदगी प्रभावित नहीं हुई।
  • लारा भारत लौटने के लिए फ्लाइट्स की तलाश कर रही हैं,

नई दिल्ली : Lara Dutta In Dubai मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारे भी दुबई में फंस गए हैं। इन्ही में से एक अभिनेत्री लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा के साथ इन दिनों वहां फंसी हुई हैं। लारा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया कि जब यह सब शुरू हुआ, तब वह शूटिंग कर रही थीं। उन्होंने अपनी आंखों से आसमान में मिसाइलों को रुकते हुए देखा और फाइटर जेट्स की तेज गूंज सुनी, जिसने उन्हें बुरी तरह डरा दिया। इस कठिन समय में उनके पति महेश भूपति भी काम के सिलसिले में उनसे दूर हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती सुनाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो में बताया कि धमाके इतने तेज थे कि उनके घर के दरवाजे और खिड़कियां तक कांप उठे। Middle East Crisis, हालांकि, उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) सरकार के सुरक्षा इंतजामों की जमकर तारीफ की है। अभिनेत्री ने बताया कि तनाव के बावजूद वहां की सरकार हर निवासी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रही है। उन्होंने उदाहरण दिया कि उनके घर का माली और डिलीवरी बॉय अब भी अपना काम सामान्य रूप से कर रहे हैं, जिससे यह साफ है कि खौफ के बीच भी वहां आम जिंदगी पूरी तरह ठप नहीं हुई है।

फ्लाइट्स की तलाश कर रही हैं लारा दत्ता

वर्तमान में लारा दत्ता भारत लौटने के लिए फ्लाइट्स की तलाश कर रही हैं, लेकिन उड़ानों की कमी के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। Dubai Missile Attack Update वीडियो के अंत में उन्होंने शांति की अपील करते हुए कहा कि कोई भी नागरिक डर के साए में जीने का हकदार नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही स्थितियां सामान्य होंगी और समझदारी की जीत होगी।

इन्हें भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.